हिसार। नगर निगम अब लोहा मंडी से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में वीरवार को तहबाजारी टीम ने मंडी में मुनादी भी करवाई। मुनादी के माध्यम से टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि बरामदों व खुले में सामान न लगाए अन्यथा सामान जब्त किया जाएगा। इस दौरान कुछ दुकानदारों का सामान जब्त भी किया गया। वहीं, निगम की टीम ने शहर के अन्य हिस्सों से भी अतिक्रमण हटवाया।
कार्यालय सहायक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि वीरवार को अतिक्रमण हटाने की शुरुआत पड़ाव चौक से भगत सिंह चौक तक की। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर छोटी दीवारें बनाई हुई थी, जिन्हें हटाया गया। इसके अलावा टीम ने रेलवे रोड, डोगरान मोहल्ला, इंदिरा मार्केट, राजगुरु मार्केट, मलिक चौक से अतिक्रमण हटाया गया। कार्यालय सहायक ने बताया कि कि राजगुरु मार्केट के बरामदों को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया गया है।