{"_id":"678d557fb76e9a57ad02911f","slug":"encroachment-removed-from-markets-hisar-news-c-21-hsr1005-548468-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तहबाजारी टीम ने रविवार को भी बाजारों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तहबाजारी टीम ने रविवार को भी बाजारों से हटवाया अतिक्रमण
Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
हिसार के राजगुरु मार्केट से दुकानदारों काका सामान जब्त करते निगम कर्मचारी।
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने रविवार को भी बाजारों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने राजगुरु मार्केट व आसपास के बाजारों से 18 दुकानदारों का सामान जब्त किया।
बता दें कि अभी तक तहबाजारी टीम रविवार को अवकाश पर रहती थी, जिस कारण बाजारों में अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया जाता था। मगर अब निगम प्रशासन ने टीम को रविवार को भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
दुकानदारों ने दुकानों के बाहर रखा हुआ था सामान
रविवार का दिन होने के कारण दुकानदार यह सोच कर बैठे हुए थे कि टीम अतिक्रमण हटाने नहीं आएगी। इसके साथ ही दुकानदारों ने दुकानों के बाहर मेज लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। मगर इसी बीच निगम की तहबाजारी टीम मार्केट में पहुंच गई। टीम को देखकर दुकानदारों में हड़बड़ी मच गई। टीम के सदस्यों ने तुरंत उन मेजों को जब्त करना शुरू कर दिया, जो दुकानों के बाहर रखी थीं। इस दौरान टीम ने राजगुरु मार्केट और भगत सिंह चौक से वाल्मीकि चौक तक करीब 15 मेज और 3 डमी जब्त की।