फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Enchanted with Haryanvi dance on Hariyali Teej

Hisar News: हरियाली तीज पर हरियाणवी नृत्य से मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Enchanted with Haryanvi dance on Hariyali Teej
हिसार। दिलेर हरियाणा सांस्कृतिक ग्रुप की महिलाओं ने लघु सचिवालय कॉलोनी पार्क में तीज उत्सव मनाया। प्रतिभागी महिलाएं हरियाणवी ड्रेस दामन, चुनरी, बोरला, नाडा, पाजेब, तागड़ी, गंठी, गलसरी पहन कर पहुंचीं। मेहंदी रचाओ, डांस, गीत प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेता महिलाओं को दिलेर हरियाणा ग्रुप की अध्यक्ष कमलेश श्योराण ने सम्मानित किया। इस दौरान गुलगुले, सुहाली, घेवर, का स्वाद चखा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष मेहरा ने किया। हरियाणवी वेशभूषा पहन महिलाओं ने ठेठ देसी अंदाज में गीत गाए। इस मौके पर धन्नो, इंदू, कमलेश, बिरमा, सुशीला, संतोष, कविता, सरोज, रीना, चंद्र, कौशल्या, भतेरी, सुदेश, बाला, रोशनी, पूनम, लीलो, सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बादल उठा हे री सखी मेरे सासरे की ओर,..पाणी बरसैगा जी तोड़...
हिसार। वानप्रस्थ सीनियर सिटिज़न क्लब में हरियाली तीज धूमधाम के साथ मनाया गया। मंच संचालक पुष्पा शर्मा, बलवंत जांगड़ा ने हरियाणवी संस्कृति पर प्रकाश डाला। कौशल जैन, डाॅ. सुनीता सुनेजा, कमला सैनी ने भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। वानप्रस्थ के महासचिव जेके डांग ने बताया कि सुनीता गुप्ता तीज क्वीन चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरदर्शन के पूर्व निदेशक अजीत सिंह ने सावन का लोक गीत बादल उठा हे री सखी मेरे सासरे की ओर, पाणी बरसैगा जी तोड़ गाया। इंद्रा सांगवान ने हरियाणवी गाने पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर के कार्यक्रम में एक नया रंग भर दिया। डाॅ. आरएस हुड़्डा ने सामण की एक दमदार रागिनी प्रस्तुत की। डाॅ. सुदेश गांधी, सुनीता बहल, आशा आर्या, पुष्पा शर्मा ने मैं छैल गेल्यां जांगी बाजण दे मेरा नाड़ा पर समूह नृत्य किया। इस मौके पर पुष्पा शर्मा, वीना अग्रवाल, डॉ. कृष्णा हुड़्डा, डाॅ. आरएस हुड़्डा, शशि आर्या आदि मौजूद रहीं।

---------------------------

तीज उत्सव में लोकगीत गाए, पारंपरिक पकवान खाए
हिसार। हरियाली तीज उत्सव के उपलक्ष्य पर जाट कॉलेज के पास स्थित रेंटल कॉलोनी में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने साथ मिलकर हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि नूर मोहम्मद विशेष रूप से आमंत्रित किए गए। इस दौरान लोकगीत गाए गए, पारंपरिक पकवान खाए गए। इस अवसर पर अंजू पूनिया, शांति दूहन, अंजू रहेजा, सुशीला, देवेंद्र सैनी, सुरेंद्र कुमार, अनूप ढुल, लक्की ठकराल, राजेश वर्मा, अनिल बूरा, वीरेंद्र काजला, अशोक कुमार, राजेश बडाला, नवीन गिल, डॉ. सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed