फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employment fair: 235 selected out of 1010 students, 50 got permanent jobs

रोजगार मेला : 1010 विद्यार्थियों में से 235 चयनित, 50 को मिली स्थायी नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Employment fair: 235 selected out of 1010 students, 50 got permanent jobs
हिसार। तोशाम रोड स्थित राजकीय आईटीआई में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले आईटीआई पास आउट 1010 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस दौरान 235 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें 50 विद्यार्थियों को विभिन्न नामी कंपनियों में स्थायी तौर पर नौकरी मिली जबकि बाकी विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के लिए चुना गया है। इस महीने के अंत तक विद्यार्थी अपनी जॉब ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

रोजगार मेले के इंचार्ज रमेश नायक ने बताया कि छात्रों को रोजगार देने के लिए देश की 9 नामी कंपनियों ने शिरकत की। मेले का आयोजन आईटीआई की प्राचार्य प्रेम किरण की निगरानी में किया गया। मेले में आए विद्यार्थियों के लिए संस्थान की ओर से छबील लगाई गई। अनुदेश राजपाल सिंह व किस्मत सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में आए विद्यार्थियों के पहले आवेदन यानी रिज्यूम लिए गए। इसके बाद उनको ट्रेड के अनुसार अलग-अलग कमरों में मौजूद कंपनियों के प्रतिनिधियों के पास भेजा गया। विभिन्न कंपनी प्रतिनिधियों ने गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए। रोजगार मेले में आए छात्र प्रीतम, अक्षम, सुरेश, रवि, हर्ष, अनिल ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले का आयोजन निरंतर होता रहना चाहिए। ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिलते रहें। इस मौके पर आईटीआई अप्रेंटिसशिप अनुदेशक राजपाल सिंह, हिंदी स्टेनो अनुदेश किस्मत सिंह, अनुदेशक राकेश शर्मा सहित आईटीआई के अन्य अनुदेशक व गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैनिक परिवार भवन आईटीआई को किया मर्ज
महाबीर स्टेडियम के पास स्थित सैनिक परिवार भवन आईटीआई को अब तोशाम रोड स्थित राजकीय आईटीआई में मर्ज कर दिया गया। इसी सप्ताह में सैनिक परिवार भवन आईटीआई के सभी विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य व संस्थान का सारा रिकॉर्ड तोशाम रोड वाली आईटीआई में शिफ्ट दिया जाएगा। गौरतलब है कि सैनिक परिवार भवन आईटीआई फिलहाल किराये की बिल्डिंग में चल रही थी। इसके लिए गवर्नमेंट आईटीआई में नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य छात्रों के भी होंगे दाखिले
सैनिक परिवार भवन आईटीआई की अधीक्षक सुदेश कुुमारी ने बताया कि हमारी आईटीआई में हिंदी स्टेनो व अंग्रेजी स्टेनो के दो ही डिप्लोमा कोर्स करवाए जाते हैं। दो यूनिट हैं व जिनमें कुल 48 सीटेें हैं। इस आईटीआई में सैनिक परिवारों के बच्चों को दाखिला देने की प्रमुखता होती है।

रोजगार मेले में विद्यार्थियों ने काफी रुझान दिखाया है। करीब एक हजार विद्यार्थी मेले में पहुंचे। जिन विद्यार्थियों का अप्रेंटिसशिप व जॉब के लिए चयन हुआ है, मैं सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। भविष्य में भी इसी तरह रोजगार मेले का आयोजन किया जाता रहेगा। वहीं सैनिक परिवार भवन औद्योगिक संस्थान को हमारी आईटीआई में मर्ज कर दिया गया है। - प्रेम किरण, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed