फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees took out pension protest march in the city

Hisar News: कर्मचारियों ने शहर में निकाला पेंशन आक्रोश मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Employees took out pension protest march in the city
शहर में पेंशन आक्रोश मार्च निकालते कर्मचारी। 
हिसार। जिले भर के कर्मचारियों ने रविवार को शहर में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी काले कपड़े पहनकर मार्च में शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल न करने पर 1 सितंबर को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आजाद नगर के कबीर छात्रावास में रविवार सुबह पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला हिसार के जिला प्रधान दिनेश शर्मा पाबड़ा के नेतृत्व में कर्मचारी काले कपड़े पहनकर एकत्रित हुए। इस दौरान मुख्य वक्ता पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल व राज्य महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने सरकार को चेताते हुए वोट फोर ओपीएस का नारा दिया था। सरकार के कानों पर इसकी कोई जूं नहीं रेंगी और इसका नतीजा सरकारी कर्मचारियों ने लोकसभा चुनावों में सरकार को दिखा दिया था। अगर आगे भी सरकार ने ओपीएस लागू नहीं की तो आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर वोट फॉर ओपीएस के तहत सरकारी कर्मचारी वर्तमान पार्टी को सत्ता से बाहर करने में देर नहीं लगाएंगे। 1 सितंबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

आजाद नगर से क्रांतिमान पार्क तक निकाला मार्च
मार्च के दौरान पुरुषों ने काली टी-शर्ट व शर्ट पहनी हुई थी, वहीं महिलाओं ने काली चुन्नी एवं दुपट्टा ले रखा था। इस दौरान कर्मचारियों ने तख्तियां व बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए आजाद नगर से लघु सचिवालय, एचएयू चार नंबर गेट, फव्वारा चौक से होते हुए क्रांतिमान पार्क तक रोष मार्च निकाला। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हिसार जयबीर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला प्रधान दिनेश पाबड़ा, महिला प्रधान स्वराज वर्मा, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान अनूप लाठर, वजीर गांगोली, विजय भूना, ज्ञान सिंह गिल, डॉ. बलराम आर्य, पूनम चहल, जोगिंदर लोहान, जितेंद्र श्योराण, अमर कुमार, बलजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed