फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees surrounded Minister Gangwa's residence, waved black flags and brooms, municipal employees accused of betrayal.

Hisar News: कर्मचारियों ने मंत्री गंगवा के आवास को घेरा, काले झंडे और झाड़ू लहराए, पालिका कर्मियों ने लगाया विश्वासघात का आरोप,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Employees surrounded Minister Gangwa's residence, waved black flags and brooms, municipal employees accused of betrayal.
प्रदर्शनकारी कर्मचारी झाड़ू व काले झंडे लहराते हुए। स्रोत वीडियोग्रैब
हिसार। नगर निगम और फतेहाबाद पालिका के कर्मचारियों ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले रंग के झंडे और झाड़ू लहराए।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने इकाई प्रधान सुरेंद्र गोलू की अध्यक्षता में मंत्री आवास का घेराव किया। मुख्य वक्ता संघ के राज्य के वरिष्ठ प्रधान रमेश तुषामड व राजेश बागड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंत्री विपुल गोयल ने उनके साथ विश्वासघात किया है। 29 जून को मंत्री विपुल गोयल के आवास का घेराव करेंगे। नगर पालिका, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं की जा रही। जरूरत पड़ी तो हम सड़कों पर उतरेंगे। बागड़ी ने कहा कि शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल अधिकारियों से हमारी समस्याओं का हल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कर्मचारियों की अनदेखी करेगी तो हम हड़ताल से नहीं चूकेंगे। सरकार को याद करना चाहिए कि किस तरह से कर्मचारियों ने कोरोना के समय में अपनी जान पर खेल कर लोगों के लिए काम किया था।

लोगों के घरों से कचरा उठाने व उनकी मदद के लिए नगर निगम- फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सामने आए थे। कर्मचारी 9 जुलाई की राष्टल्व्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ जिला वरिष्ठ प्रधान नरेश गौतम, ब्लॉक प्रधान ओम प्रकाश माल, ब्लॉक सचिव मास्टर विनोद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed