फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees demonstrated for four hours regarding pending demands in Vidyut Sadan

Hisar News: विद्युत सदन में लंबित मांगों को लेकर चार घंटे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated for four hours regarding pending demands in Vidyut Sadan
हिसार विद्युत सदन में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। 
हिसार। लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को विद्युत सदन में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के प्रांतीय महासचिव यशपाल देशवाल की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। प्रदर्शनकारियों ने पहले तो विद्युत सदन परिसर में प्रदर्शन किया उसके बाद वे मुख्यालय के अंदर जाकर उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रांतीय महासचिव यशपाल देशवाल ने बताया कि समय रहते यदि चीफ एडमिन ने कर्मचारियों की लंबित पड़ी मुख्य मांगों का समय रहते जल्द से जल्द समाधान कर पूरा नही किया गया तो आगामी आने वाले समय में प्रदेश के बिजली कर्मचारी एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के झंडे तले विद्युत सदन का घेराव किया जाएगा। प्रदेश के वरिष्ठ प्रधान मनोज सैनी ने बताया कि कर्मचारियों की भिन्न-भिन्न पदों की प्रमोशन, वरीयता सूची जारी करवानी, गलत तरीके से जारी किए गए चार्ज शीट रद्द करवाना, नाजायज तबादलों को वापस करना, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करवाना, एचकेआरएन को रद्द करवाना सहित अन्य लंबित मांगे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश शर्मा, राजा श्यामदो, अनिल पहल, लेखराज चौधरी, वीरेंद्र गोयत, विक्रम सांगवान, विनोद शर्मा, सन्तराम लाम्बा, प्रदीप लोरा, सीताराम शर्मा, विकास नेहरा, मुकेश भयाना, दलवीर शोरान व संजय सांगवान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed