{"_id":"67549f9dce364c5fe9005f95","slug":"employees-cut-off-electricity-for-11-hours-hisar-news-c-21-hsr1020-520561-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बडवाली ढाणी में बिजली के खंभे लगाने का विरोध, तैश में आकर कर्मचारियों ने 11 घंटे तक काटी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बडवाली ढाणी में बिजली के खंभे लगाने का विरोध, तैश में आकर कर्मचारियों ने 11 घंटे तक काटी लाइट
विज्ञापन
हिसार। बडवाली ढाणी में शनिवार को बिजली के खंभे लगाने गए बिजली कर्मचारियों और कुछ लोगों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि तैश में आकर बिजली कर्मचारियों ने ढाणी में बिजली की सप्लाई काट दी और चले गए। करीब 11 घंटे तक ढाणी में बिजली गुल रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर कई बार शिकायत की। इसके बावजूद कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई को जान बूझकर दुरुस्त नहीं किया। नवीन सैनी, मोहित, विकास, राजू, अनिल व अरुण ने बताया कि सुबह 10 बजे बिजली के खंभे लगाने के लिए ढाणी में आए। चयनित प्वाइंट पर जब खंभे लगाने का कार्य शुरू किया तो कुछ लोगों ने एतराज जताया। कोई नहीं चाह रहा था कि खंभा उनके दरवाजे या चहारदीवारी के आसपास लगे। विवाद होने पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने ढाणी में आपूर्ति बंद कर दी। इसकी शिकायत एक्सईएन (सुरक्षा) के व्हाट्सएप नंबर पर भी की और वीडियो अपलोड किया। आखिर रात करीब पौने दस बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो एसडीओ से बातचीत कर समस्या का निदान किया जाएगा। - रविंद्र, एक्सईएन, हिसार प्रथम डिविजन, बिजली निगम