फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   electricity problem hisar, AazadNagar and milgate hisar, Hisar

एक दिन पहले बंटे बिल, आज जमा कराने की अंतिम तारीख

Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
electricity problem hisar, AazadNagar and milgate hisar, Hisar
बिजली - फोटो : amar ujala

आजाद नगर व मिलगेट के करीब 35 हजार लोगों को सोमवार को बिजली बिल भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि बिजली निगम द्वारा जारी किए गए एक महीने के बिल भरने के लिए सोमवार को अंतिम तिथि दी गई है। इतना ही विद्युत निगम की लापरवाही के चलते इन दोनों क्षेत्रों में जमा कराने के एक दिन पहले रविवार को भी बिल वितरित किए गए। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


सिर्फ एक दिन का मिला समय
इधर, मिलगेट क्षेत्रवासियों को एक दिन पहले ही बिजली बिल प्राप्त हुए हैं। मिलगेट क्षेत्र में अधिकांश बिजली उपभोक्ताओं को शनिवार को ही बिजली बिल बांटे गए हैं। वहीं आजाद नगर क्षेत्र में भी 22 सितंबर को ही बिजली बिल जारी किए गए थे। बिल भरने की अंतिम तिथि 26 सितंबर ही है। ऐसे में आजाद नगर व मिलगेट क्षेत्रवासियों में बिल भरने को लेकर मारामारी रहेगी।
विज्ञापन


एक महीने के बिलों से कर्मी भी परेशान
इधर एक महीने के बिजली बिल जारी किए जाने से बिजली निगम कर्मियों की भी परेशानी बढ़ गई है। एक महीने के बिजली बिलों को भरने के लिए काफी कम समय दिया जा रहा है, जिस कारण बिजली बिल भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। कर्मियों की कमी के कारण सभी उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हो पाते, जबकि दो महीने के बिजली बिलों को भरने के लिए 14 दिन का समय दिया जाता था। एक महीने के बिजली बिल भरने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को सिर्फ एक सप्ताह का ही समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता इसलिए भी परेशान
बिजली निगम द्वारा जारी किए गए दो महीने की बजाय एक महीने के बिजली बिलों में यूनिट व फ्यूल सरचार्ज अधिक दिए जाने के कारण भी बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर में जारी किए गए बिजली बिलों में अधिकतर बिलों में बिलों की राशि बढ़ाकर दी गई है, जबकि बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि उनका पिछले दो महीने का बिल, एक महीने का बिल से काफी कम आया था। लेकिन एक महीने का बिल कई गुना अधिक आया है।



बिजली बिलों में कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही बिजली बिलों को समय पर भरने के लिए अतिरिक्त कर्मियों व कंप्यूटर की भी सुविधा की जा रही है।
- विनीत, एसडीओ, डीएचबीवीएन, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed