फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity meter will be linked to family identity card

परिवार पहचान पत्र से जुड़ेगा बिजली मीटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity meter will be linked to family identity card
हांसी। अब बिजली निगम ने बिजली मीटर को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने का कार्य शुरू किया है। इसके लिए निगम के उन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेने का कार्य करते हैं। ये कर्मचारी बिल के लिए बिजली मीटर रीडिंग के साथ ही परिवार पहचान पत्र को बिजली मीटर से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए मीटर रीडिंग मशीन में ऑप्शन दिया गया है। मशीन में परिवार पहचान पत्र की आईडी डालते ही परिवार का ब्योरा आ जाता है और इसे मीटर से जोड़ दिया जाता है। इसके बाद बिजली कनेक्शन को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसी के आधार पर बिजली निगम के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। परिवार पहचान पत्र को मीटर से जोड़ने के बाद बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी भी इसी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। बिजली निगम परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन जोड़ने के लिए डाटा अपडेट करने में जुट गया है। बिजली निगम की गठित टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं।
विज्ञापन

यह होगा फायदा : गर्मी व सर्दी में बिजली खपत को लेकर जब भी योजनाएं तैयार होंगी तो पोर्टल का डाटा काफी अहम होगा। बिजली चोरी का केस बना तो भी इसकी जानकारी आसानी से मिल पाएगी। किस परिवार के पास कितने बिजली कनेक्शन हैं, यह जानकारी भी पोर्टल से मिल जाएगी। इसके साथ ही लोड की जानकारी भी हासिल हो जाएगी। सरकार बिजली की खपत का आकलन इसी पोर्टल से कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की टीमें रीडिंग लेते समय ही बिजली कनेक्शन से परिवार पहचान पत्र को जोड़ रही हैं। इसके बाद बिजली कनेक्शन को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसी के आधार पर बिजली निगम के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट व अन्य सुविधाएं दी जाएगी। - रणबीर रंगा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed