फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation employees protest against online transfer policy

Hisar News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation employees protest against online transfer policy
डीएचबीवीएन के कर्मचारी अपनी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध जताते हुए। 
हिसार। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


सब यूनिट प्रधान सतीश बूरा ने कहा कि कर्मचारी विरोधी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस नीति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यह भेदभाव को बढ़ावा देने वाली है और इससे कर्मचारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में यूनियन पहले ही अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन


यूनियन सचिव विजय वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि सरकार और प्रबंधन ने इस नीति को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय परिषद के उप महासचिव सतेंद्र सहारण ने कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के संभावित प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नीति कर्मचारियों के हितों के विपरीत है।


प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने एकमत होकर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक यह नीति वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सर्कल सचिव जसवंत सिंह, सचिन भाकर, यूनिट प्रधान सुभाष चंद्र, यूनिट सचिव राहुल राणा, वरिष्ठ उप प्रधान रणदीप मोर, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार बेरवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed