फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity consumption decreased after rain, electricity cost up to 1 crore units per day due to heat

बारिश के बाद घटी बिजली की खपत, गर्मी से प्रतिदिन 1 करोड़ यूनिट तक हुई बिजली खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption decreased after rain, electricity cost up to 1 crore units per day due to heat
उमरा गांव में स्थित बिजली घर। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में दो दिन पहले हुई बारिश से बिजली खपत घटी है। बारिश होने से पहले जिले में 103.72 लाख प्रतिदिन बिजली यूनिट की खपत हुई थी। इसी बीच हुइ बारिश से गर्मी से राहत मिली साथ ही तापमान में गिरावट के साथ बिजली यूनिट की खपत भी कम हुई। सोमवार सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार जिले में बिजली की खपत 20.51 लाख यूनिट कम हो गई है।
विज्ञापन

खपत घटने के साथ लाइनों व ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट भी कम हुए। पिछले 24 घंटे में जिले में 83.21 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। बिजली निगम ने इसको सामान्य बिजली यूनिट की खपत बताया है। जिले में सबसे ज्यादा बिजली खपत शहरी फीडरों पर हुई है। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार हिसार प्रथम डिवीजन में करीब 42.67 लाख यूनिट बिजली खपत हुई है। हिसार द्वितीय डिविजन में 32.16 लाख यूनिट बिजली खपत हुई है। हांसी डिविजन में 28.89 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। इसके साथ एग्रीकल्चर फीडरों पर 10.72 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में फीडर वाइज बिजली खपत
- एग्रीकल्चर फीडर 10.71 लाख यूनिट
- ग्रामीण फीडर 34.37 लाख यूनिट
- शहरी फीडर 39.21 लाख यूनिट
- औद्योगिक फीडर 19.43 लाख यूनिट
कुल 103.72 लाख यूनिट
पिछले दो दिनों में बिजली खपत
9 जुलाई
एग्रीकल्चर फीडर 10.60 लाख यूनिट
ग्रामीण फीडर 33.52 लाख यूनिट
शहरी फीडर 37.81 लाख यूनिट
औद्योगिक फीडर 18.12 लाख यूनिट
कुल 100.05 लाख यूनिट
8 जुलाई
- एग्रीकल्चर फीडर 10.71 लाख यूनिट
- ग्रामीण फीडर 34.37 लाख यूनिट
- शहरी फीडर 39.21 लाख यूनिट
- औद्योगिक फीडर 19.43 लाख यूनिट
कुल 103.72 लाख यूनिट
बारिश के बाद बिजली खपत में थोड़ी कम हुई है। पिछले 24 घंटे में करीब 20 लाख यूनिट बिजली खपत कम हुई है। दो तीन पहले गर्मी के कारण बिजली खपत बिजली की खपत 1 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई थी। - एसएस रॉय, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed