{"_id":"69fa397ecc1c22b228067f7b","slug":"electrical-engineers-boycotted-work-for-two-hours-hisar-news-c-21-hsr1020-864120-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली अभियंताओं ने 2 घंटे तक किया काम का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली अभियंताओं ने 2 घंटे तक किया काम का बहिष्कार
विज्ञापन
हिसार में कार्यबहिष्कार करते हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्य।
हिसार। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीईए) के आह्वान पर अभियंताओं ने मंगलवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार कर निगम प्रबंधन के उदासीन रवैये के खिलाफ विरोध जताया। 13 अप्रैल से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद मांगों पर कार्रवाई न होने से अभियंताओं में रोष है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत बेनीवाल ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान फील्ड अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और एचवीपीएन के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने उचाना के एसडीओ इंजीनियर जोजो तनेजा का तबादला रद्द करने तथा दादरी में एसडीओ गौरव को धमकाने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
अभियंताओं ने हांसी, दादरी और नूंह में एसई के खाली पद भरने, 2019-20 से लंबित नए डिवीजन बनाने और तकनीकी निदेशकों के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की भी मांग की। महासचिव रविंदर घणघस ने बताया कि प्रदेशभर में इंजीनियर रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। मांगें पूरी न होने पर बेमियादी कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
एचएस जाखड़ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान भी रोक सकते हैं। इस दौरान हितेंद्र बजाज, कुलदीप मोर, विक्रांत सांगवान, अंकित रलिया, मुकेश सैनी, राम कटारा, राजेश निनानियां, नागेंद्र मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।