फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electric train will soon begin the work of making the power house, hisar news

इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए पावर हाउस बनाने का काम जल्द ही होगा आरंभ

Mon, 12 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 12 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम व बीबीएमबी पावर हाउस से हुए एग्रीमेंट के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए सातरोड़ खास के नजदीक अवरोधित पावर हाउस बनाने का कार्य जल्द ही आरंभ किया जाएगा। यह पावर हाउस फिलहाल सिंगल लाइन इलेक्ट्रिक ट्रेनों के लिए बनाया जाएगा। जिसकी क्षमता शुरूआती दौर में 25 किलोवाट तक रखी गई है। डबल लाईन आने के बाद इसकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इस बिजलीघर में लाइन इन व लाइन आउट दो तरह की लाइन इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए दी जाएगी। ताकि एक लाइन में बिजली जाने पर दूसरी लाइन से ट्रेन को अवरोधित बिजली मिलती रहे।

जमीन न मिलने से 8 महीने लेट हुआ प्रोजेक्ट
रेवाड़ी से हिसार तक बनाई जा रही इलेक्ट्रिक लाइन के अंतर्गत बनने वाले पावर हाउस का कार्य करीब आठ महीने पहले ही आरंभ किया जाना था। लेकिन प्रशासन से जमीन की मंजूरी मिलने व बिजली निगम से एग्रीमेंट में हुई देरी के कारण बिजली घर बनाने का कार्य अभी तक आरंभ नहीं हो पाया। हालांकि अब इस पावर हाउस को बनाने का कार्य जल्द ही आरंभ किया जाएगा। इस बिजलीघर से मानहेरू से हिसार तक की इलेक्ट्रिक लाइन को बिजली उपलब्ध  करवाई जाएगी। गौरतलब है कि मानहेरू में भी इसी तरह का बिजलीघर रेलवे द्वारा बनाया गया है।
विज्ञापन


बीबीएमबी पावर हाउस से दी जाएगी सप्लाई
रेलवे द्वारा बनाए जा रहे पावर हाउस को करीब 1.5 एकड़ की भूमि पर बनाया जाएगा। तथा इसे बनाने में करीब 8 महीने का समय लग जाएगा। गौरतलब है कि पूरे प्रोजेक्ट के लिए रेलवे द्वारा 85 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है। बिजली निगम के एसडीओ भूप सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा बनाए जा रहे बिजली घर को जिंदल फैक्ट्री के सामने स्थित 220 केवी के बीबीएमबी पावर हाउस से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। बीबीएमबी पावर हाउस से 132 केवी लाइन से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए जमीन व बिजली एग्रीमेंट होने के बाद शीघ्र ही इसे बनाने का कार्य आरंभ किया जाएगा।
- आरए फड़के, प्रोजेक्टर मैनेजर, रेलवे विकास निगम भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed