फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electric Train will run in Hisar

अगले महीने हिसार में दौडे़गी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Mon, 29 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला हिसार Updated Mon, 29 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
 Electric Train will run in Hisar

यदि सब कुछ तय समय के अनुसार चला तो मार्च माह से हिसार में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेंगी। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से हिसारवासियों को काफी सुविधा होगी और यात्रा में कम समय लगेगा।

विज्ञापन

वहीं हिसार को विद्युत चालित एक्सप्रेस ट्रेनें मिलेंगी। पहले चरण में हिसार-रेवाड़ी रेल लाइन को विद्युतीकरण किया जाएगा, जो मार्च तक पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में अन्य रेल ट्रैक को विद्युत लाइन से जोड़ा जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रेनों के चलने से डीजल इंजन चालित ट्रेनों पर बोझ भी कम होगा। इससे रेलवे के खर्च में भी कमी आएगी।

विज्ञापन

सातरोड़ तक आ चुकी है इलेक्ट्रिक लाइन

इलेक्ट्रिक लाइन का प्रोजेक्ट को 2014 में शुरू किया गया था। इसके तहत अब रेवाड़ी से हिसार तक इस लाइन का काम मार्च महीने के अंत तक पूरा होना है। सातरोड़ से हिसार तक विद्युतीकरण का काम मार्च महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। हिसार रेलवे स्टेशन से सातरोड़ की दूरी करीब सात किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक ट्रेनों के लिए विद्युतीकरण का काम मार्च महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा, फिलहाल रेवाड़ी से हिसार तक 142 किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है।

- निहाल सिंह, स्टेशन इंचार्ज, रेलवे हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed