अगले महीने हिसार में दौडे़गी इलेक्ट्रिक ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि सब कुछ तय समय के अनुसार चला तो मार्च माह से हिसार में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेंगी। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से हिसारवासियों को काफी सुविधा होगी और यात्रा में कम समय लगेगा।
वहीं हिसार को विद्युत चालित एक्सप्रेस ट्रेनें मिलेंगी। पहले चरण में हिसार-रेवाड़ी रेल लाइन को विद्युतीकरण किया जाएगा, जो मार्च तक पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में अन्य रेल ट्रैक को विद्युत लाइन से जोड़ा जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रेनों के चलने से डीजल इंजन चालित ट्रेनों पर बोझ भी कम होगा। इससे रेलवे के खर्च में भी कमी आएगी।
सातरोड़ तक आ चुकी है इलेक्ट्रिक लाइन इलेक्ट्रिक लाइन का प्रोजेक्ट को 2014 में शुरू किया गया था। इसके तहत अब रेवाड़ी से हिसार तक इस लाइन का काम मार्च महीने के अंत तक पूरा होना है। सातरोड़ से हिसार तक विद्युतीकरण का काम मार्च महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। हिसार रेलवे स्टेशन से सातरोड़ की दूरी करीब सात किलोमीटर है।
इलेक्ट्रिक ट्रेनों के लिए विद्युतीकरण का काम मार्च महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा, फिलहाल रेवाड़ी से हिसार तक 142 किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है। - निहाल सिंह, स्टेशन इंचार्ज, रेलवे हिसार