{"_id":"689262fd25e54fca3f08d6cf","slug":"elderly-woman-dies-after-accidentally-swallowing-poison-hisar-news-c-21-hsr1005-682234-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गलती से निगला जहर, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गलती से निगला जहर, बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
हिसार। जहर के प्रभाव से निजी अस्पताल में उपचाराधीन सातरोड कलां की कमलेश (70) की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संंबंध में छानबीन कर रही है। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार कमलेश मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। इस कारण से उसने सोमवार को घर में गलती से जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन उसे पहले जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत
हिसार। डबल फाटक के पास रविवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। रेलवे थाना पुलिस ने शव को पहचान के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है। रेलवे थाना के एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक 30 साल का युवक रविवार रात को डबल फाटक के पास एक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसके दोनों पैर कट गए। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसके दाएं हाथ पर गुरमीत लिखा हुआ है।