{"_id":"68fa83c83ca40088a7013633","slug":"elderly-man-dies-in-street-dispute-in-kaimari-village-family-alleges-assault-led-to-death-hisar-news-c-21-hsr1005-735628-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैमरी गांव में गली विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का आरोप- मारपीट के कारण हुई माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैमरी गांव में गली विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का आरोप- मारपीट के कारण हुई माैत
विज्ञापन
हिसार। गांव कैमरी में गली विवाद में वीरवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मगर बुजुर्ग के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक पोस्टमार्टम करवाने से साफ मना कर दिया।
गांव कैमरी निवासी सुरेश ने बताया कि वीरवार सुबह 9 बजे गली के विवाद के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान अजय और विजय ने 76 साल के गुरुदयाल के साथ मारपीट की। अजय और विजय गुरुदयाल के भाई आत्माराम के बेटे हैं। इस मारपीट के कारण गुरुदयाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुरु दयाल की एक बेटी है, जो शादीशुदा है। गुरुदयाल अपनी पत्नी के साथ कैमरी गांव में ही रह रहा था।
सुरेश का कहना है कि गुरु दयाल की मौत मारपीट के कारण हुई है। जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि शुक्रवार को मृतक का शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।