{"_id":"5fe8ce668ebc3e3f760f0628","slug":"elderly-couple-will-remain-within-25-yards-of-the-house-hisar-news-rtk588283070","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के 25 गज के हिस्से में रहेगा बुजुर्ग दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के 25 गज के हिस्से में रहेगा बुजुर्ग दंपती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 क्वार्टर रोड स्थित नेताजी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय कलावती, उसके पति रामबिलास और उनकी पुत्रवधू के बीच चल रहा विवाद रविवार को उनकी बेटियों के दखल के बाद समाप्त हो गया। मामले में रामविलास ने बताया कि रविवार को उनकी पांच में से तीन बेटियां हिसार पहुंची थीं।
सुबह से लेकर शाम तक उनके बीच बहस भी हुई। एक बार वह 12 क्वार्टर चौकी में भी पुलिस के पास गए, लेकिन शाम के समय बेटियों व अन्य के दखल के बाद उनमें विवाद सुलझ गया। रामविलास ने बताया कि रविवार को हुए फैसले के अनुसार अब वे इस मकान के 25 गज के हिस्से में रहेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी पुत्रवधू सुनीता को ब्याज पर करीब डेढ़ लाख रुपये दिलवाए थे। इसमें से 57 हजार रुपये सुनीता द्वारा 10 जनवरी तक लौटाने की बात कही है।
मामले में 12 क्वार्टर चौकी पुलिस का कहना है कि सुबह दोनों पक्ष चौकी में आए थे। यहां उन्हें समझाया गया था। उन्होंने शाम को चार बजे दोबारा चौकी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए।