{"_id":"66a1488c0315c19ebc0c38fc","slug":"eight-new-polling-stations-will-be-built-in-the-assembly-constituency-the-number-of-booths-will-increase-from-197-to-205-hisar-news-c-21-hsr1020-428017-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे आठ नए मतदान केंद्र, 197 से बढ़कर 205 हो जाएगी बूथों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे आठ नए मतदान केंद्र, 197 से बढ़कर 205 हो जाएगी बूथों की संख्या
विज्ञापन
एसडीएम मोहित महराणा।
हांसी। हांसी विधानसभा क्षेत्र में आठ नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। हलके में मतदान केंद्रों की संख्या 197 से बढ़कर 205 हो जाएगी। हलके के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक हो गई थी या बहुत जल्द होने वाली थी। ऐसे में मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए प्रशासन ने आठ नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भिजवाया है।
प्रभात पब्लिक हाई स्कूल में मतदान केंद्र नंबर 47, राजकीय प्राथमिक पाठशाला डडल पार्क में बूथ नंबर 58, नई अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में मतदान केंद्र नंबर 87, पीसीएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र नंबर 94, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हांसी में मतदान केंद्र नंबर 97, कैनाल रेस्ट हाउस में मतदान केंद्र नंबर 102, बोगा राम कॉलोनी स्थित मदन लाल ढींगरा सामुदायिक केंद्र में मतदान केंद्र नंबर 104 व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र नंबर 108 स्थापित करने का प्रस्ताव भिजवाया गया है।
शनिवार और रविवार को बनेंगे नए वोट
एसडीएम मोहित महराणा ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जुलाई 2024 18 वर्ष हो चुकी है। वो युवा 27 व 28 जुलाई और तीन व चार अगस्त को मतदान केंद्रों पर जाकर अपना वोट बनवा सकते हैं। इन चार दिनों में सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर पात्र युवाओं के वोट बनाने व मतदाता सूची को अपडेट करने का काम करेंगे। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन तिथियों को अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम मोहित महराणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में आठ नए मतदान केंद्र स्थापित करवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाया गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान होते ही हलके में मतदान केंद्रों की संख्या 197 से बढ़कर 205 हो जाएगी।