फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Effigy of government burnt to arrest accused

Hisar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फूंका सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Effigy of government burnt to arrest accused
 मटका चौक पर सीएम का पुतला फूकंते प्रदर्शनकारी।
हिसार। बगला मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में हुई नर्स दुर्गा देवी के आत्महत्या मामले में रविवार को परिजनों, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने मिलकर मटका चौक पर सरकार पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने रोष स्वरूप मटका चौक पर सीएम का पुतला फूंका। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपी अभिषेक के खिलाफ आदमपुर थाना पुलिस में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस से मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
विज्ञापन

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा नेता अमित जाटव और प्रदीप यादव ने बताया कि निजी अस्पताल में 8 दिसंबर को नर्स दुर्गा देवी मृत हालत मिली थी। घटना के 57 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज तक नहीं की। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग को लेकर क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए एडीजीपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान डीएसीपी सज्जन सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपी अभिषेक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। प्रदर्शन से पहले मटका चौक पर सीएम को पुतला फूंका गया। इस अवसर पर किरण आंबेडकर, विजय, कुलदीप, अमित, निकाराम, महेंद्र, योगेश, अमन कुमार, सतबीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed