फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Effect of smog: Night buses from Hisar to Jaipur, Delhi and from Chandigarh to Hisar closed.

धुंध का असर : हिसार से जयपुर, दिल्ली जाने और चंडीगढ़ से हिसार आने वाली रात्रि बसें बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Effect of smog: Night buses from Hisar to Jaipur, Delhi and from Chandigarh to Hisar closed.
हिसार। धुंध के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं, रोडवेज भी अलर्ट हो गया है। शुक्रवार से हिसार से रात को 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस बंद कर दी गई है। शनिवार से रोडवेज की ओर से रात को हिसार से जयपुर, दिल्ली और चंडीगढ़ से हिसार आने वाली बसें बंद की जाएंगी। अब इन बसों को अन्य रूट पर चलाने की तैयारी चल रही है, ताकि बसें नियमित रूप से चलती रहे।
विज्ञापन

उधर, रोडवेज चालकों को सावधानी से बसें चलाने के लिए बोला गया है। चालकों को कहा गया कि बस, यात्री और खुद की सुरक्षा को देखते हुए बस चलाई जाए। जल्दबाजी में कोई भी बस न चलाएं। बता दें, कि हिसार से जयपुर के लिए बस रात को 9:15 बजे रवाना होती है। इसी प्रकार हिसार से दिल्ली के लिए रात 10:40 बजे चलती है। यह बस सिरसा से हिसार होकर दिल्ली जाती है। इसके अलावा चंडीगढ़ से रात 10 बजे हिसार के लिए बस चलती है, जो हिसार करीब साढ़े तीन बजे पहुंचती है। धुंध को देखते हुए शनिवार से तीनों बसें बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन

ट्रेनें भी पहुंची लेट, यात्री परेशान
धुंध के चलते शुक्रवार को भी गोरखधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9:35 के बजाए दोपहर 1:35 बजे हिसार पहुंची। जयपुर-हिसार ट्रेन दोपहर को 20 मिनट की देरी से 2:22 बजे पहुंची। वही, रेवाड़ी-बठिंडा 25 मिनट की देरी से दोपहर 1 बजे पहुंची। मेरठ-श्री गंगानगर ट्रेन सवा घंटे की देरी से शाम 5:15 बजे पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------

रात को कोहरा ज्यादा छाने लगा है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर हिसार से रात के समय दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ से हिसार आने वाली बस शनिवार से नहीं चलेगी। -
प्रेम सागर, डीआई, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed