फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Effect of rail roko agitation in Punjab: Six trains on Hisar-Ludhiana route will remain canceled today

पंजाब में रेल रोको आंदोलन का असर : हिसार-लुधियाना रूट की छह ट्रेनें आज रहेंगी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Effect of rail roko agitation in Punjab: Six trains on Hisar-Ludhiana route will remain canceled today
हिसार। पंजाब में फिरोजपुर मंडल पर चल रहे रेल रोको आंदोलन का असर हिसार तक दिखाई देने लगा है। किसानों द्वारा ट्रैक जाम कर देने के कारण हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाली कई गाड़ियों को अचानक रद्द कर दिया गया है। हिसार-लुधियाना रूट की छह ट्रेनें इनमें शामिल हैं। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, गाडी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार शुक्रवार को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना, गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी, गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा रद्द रहेगी।
विज्ञापन

ट्रेनें रद्द रहने से रेलवे को 30 हजार का नुकसान
वीरवार को हिसार-लुधियाना सहित अन्य ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान लुधियाना-हिसार, हिसार-लुधियाना, लुधियाना-भिवानी, भिवानी-धुरी, धुरी- सिरसा, सिरसा- लुधियाना ट्रेन रद्द रही। चीफ बुकिंग सुपरवाइजर सूरजभान का कहना है कि वीरवार को ट्रेनें रद्द रहने से करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है और 700-800 यात्री हिसार से सफर नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार-कोयंबटूर में एक थर्ड एसी डिब्बा बढ़ाया
यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-कोयंबटूर-हिसार ट्रेन में एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार-कोयंबटूर-हिसार में हिसार से 29 दिसंबर को और कोयंबटूर से 1 जनवरी को एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed