{"_id":"574896424f1c1ba525690db1","slug":"effact-of-storm-in-hisar-mirchpur-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले तूफान में तबाह हुआ मिर्चपुर पीड़ितों का कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले तूफान में तबाह हुआ मिर्चपुर पीड़ितों का कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 28 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले तूफान में तबाह हुआ मिर्चपुर पीड़ितों का कैंप
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मिर्चपुर कांड के पीडत़रों को दो दिन पहले आए तूफान ने मुश्किल में डाल दिया है। उत्पीड़न की घटना के बाद से कैंप बनाकर रह रहे पीडत़रों का कैंप तूफान के कारण पूरी तरह तबाह हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए शुक्र्तवार को मिर्चपुर कांड के पीडत़रों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपने पुनर्वास संबंधी याचिका दायर हरियाणा सरकार से मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जस्टिस एसएस सारों और जस्टिस गुरमीत राम की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हिसार के मिर्चपुर कांड को बारे में जसवंत सिंह व अन्य की सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन याचिका को पिछले साल अगस्त माह के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी बात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रखने की बात कहते हुए ट्रांसफर कर दिया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि हरियाणा सरकार पुनर्वास के मामले पर ध्यान नहीं दे रही जबकि मिर्चपुर कांड को पांच साल बीत चुके हैं और पीडत़र दलित परिवार आज भी अपने घरों से दूर टेंट में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
याचिका में ?आगे कहा गया था कि पीडत़र परिवारों के सामने रोजी-रोटी की ही समस्या नहीं बल्कि उनके बच्चों का स्कूल भी छूट गया है। इस याचिका पर फिलहाल हाईकोर्ट में सुनवाई चल ही रही है कि दो दिन पहले हरियाणा में आए तूफान ने पीडत़रों के टेंट भी उड़ा दिए हैं। शुक्र्तवार को दायर अर्जी में कहा गया कि पीडत़र पहले ही समस्याओं से जुझ रहे थे और खराब मौसम ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने उनकी मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।