{"_id":"5d2cd5a78ebc3e6cf13a21d1","slug":"education-with-smartwork-hisar-news-rtk5050013107","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह भई वाह! पढ़ाई के साथ कमाई भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह भई वाह! पढ़ाई के साथ कमाई भी
विज्ञापन
एचएयू में खुले मार्ट पर ग्राहक को सामान देतीं छात्राएं।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपका बच्चा पढ़ाई के साथ-साथ अपना खर्च भी स्वयं ही वहन करने लगे तो कैसा लगेगा? ऐसा ही हो रहा है एचएयू में। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के अनुरूप जो उत्पाद तैयार करते हैं, अब उन्हें उनको बेचने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा किसानों द्वारा तैयार उत्पाद भी यहां उपलब्ध रहेंगे। यह प्लेटफार्म विश्वविद्यालय ने उन्हें उपलब्ध करवाया है।
एचएयू मार्ट के नाम से विश्वविद्यालय के गेट नंबर-4 के समीप खोले गए इस मार्ट में विद्यार्थी अपने शिक्षकों की देखरेख में स्वयं द्वारा तैयार उत्पादों का विक्रय करेंगे। इस मार्ट का उद्घाटन रविवार को राहगीरी में हिस्सा लेने आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने और उन्हें सक्षम बनाने व उनके कौशल विकास के उद्देश्य से ईएलपी प्रोग्राम शुरू किया गया है। एचएयू मार्ट का संचालन विद्यार्थियों द्वारा ही किया जाएगा।
ये सब मिलेगा मार्ट पर
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कई उम्दा गुणवत्ताशील उत्पाद तैयार किए जाते हैं। उपभोक्ता एचएयू मार्ट पर विश्वविद्यालय व किसानों द्वारा निर्मित विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थ जैसे केक, मुफीन, बाजरा बिस्कुट, बेल स्कवैश, मैंगो आरटीएस ड्रिंक, आंवला कैंडी आदि खरीद सकेंगे। इनके अतिरिक्त ऑर्नामेंटल प्लांटस, इंडोर प्लांटस, हैंगिंग बास्केट, खाद, जैविक खाद-कंपोस्ट, बीज, बेडशीट, कुशन कवर, बैग आदि भी इस मार्ट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
सीखो और कमाओ के 13 कार्यक्रम
विश्वविद्यालय की ईएलपी कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सीमा रानी ने बताया कि फिलहाल विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कुल 13 सीखो और कमाओ कार्यक्रम चल रहे हैं। इनमें विश्वविद्यालय के 350 विद्यार्थी जुड़े हैं। इन विद्यार्थियों को वस्तुओं की खरीद से लेकर, पैकेजिंग, भंडारण और उत्पादों की बिक्री तक तथा उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। राहगीरी में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती द्वार (गेट नं.-4) के समीप नवनिर्मित पूर्णत: वातानुकूलित एचएयू मार्ट का उद्घाटन किया।
विश्वविद्यालय के एवं किसानों के कृषि उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी सहायता एवं बिक्री केंद्रों की स्थापना की गई है। जहां पर किसानों को विश्वविद्यालय के प्रकाशन, कृषि उत्पाद व बीज उपलब्ध करवाए गए हैं तथा किसानों द्वारा निर्मित कृषि उत्पादों को इन बिक्री केंद्रों के द्वारा बेचा जाएगा।
- प्रो. केपी सिंह, कुलपति, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय