फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Education can remove backwardness of society: Gangwa

शिक्षा से हो सकता है समाज का पिछड़ापन दूर : गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Education can remove backwardness of society: Gangwa
विश्व कर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा। - फोटो : Hisar
हिसार। किसी भी समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शिक्षा सबसे अहम है। जिस समाज के लोग ज्यादा शिक्षित होंगे वह समाज उतना ही आगे बढ़ेगा, इसलिए युवाओं का शिक्षित व काबिल होना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह कहना है हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा का।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा युवा शक्ति सभा द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा समाज परिवार मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा किसी एक जाति से संबंधित नहीं है। सुई से जहाज व झोपड़ी से महल का निर्माण करने वाले हाथ के सभी कारीगर भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं। इस दौरान उपलब्धि हासिल करने वालों को गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा सभा की ओर से रखे गए मांग पत्र पर डिप्टी स्पीकर ने अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। जांगड़ा समाज की ओर से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को सम्मान सूचक पगड़ी भेंट की गई। समारोह में मेयर गौतम सरदाना, जिला पार्षद ओमप्रकाश जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अशोक मित्तल, कुलदीप जांगड़ा, लोक कलाकार राजू जांगड़ा, अजय जांगड़ा, कल्याणी आर्य, नवीन जांगड़ा व साक्षी जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला गौरव रत्न सम्मान : बरवाला के एसडीएम राजेंद्र जांगड़ा, करनाल के सीटीएम अभय जांगड़ा, डिप्टी सीईओ अजय जांगड़ा, ज्वाइंट कमिश्नर नरेश जांगड़ा, सीएमओ रघुवीर सिंह शांडिल्य, डिप्टी सीएमओ डॉ सुमन विश्वकर्मा, एसएमओ डॉक्टर प्रभु दयाल व डॉ जितेंद्र जांगड़ा, डीएसपी विष्णु प्रसाद जांगड़ा, डॉ. शीतल सिंह, बॉक्सर मनदीप जांगड़ा, गोल्ड मेडलिस्ट पूजा जांगड़ा, प्राचार्य डॉ रामप्रताप, सूर्य नमस्कार में रिकॉर्ड धारक संदीप आर्य, डीएचओ प्रोमिला जांगड़ा, एसआई रवि जांगड़ा क़ाबरेल, एसडीओ डॉ सुभाष जांगड़ा, प्रह्लाद जांगड़ा, एचओडी जीजेयू उमेश आर्य, प्राचार्य रामकेश व ईश्वर सिंह जांगड़ा, इंस्पेक्टर रघुवीर जांगड़ा, राजेंद्र डोभी, पूर्व सरपंच महेंद्र जांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed