फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Earlier she had 3 daughters from her husband, now she had to seek sympathy from her husband by calling them daughters

Hisar News: पहले पति से 3 बेटियां अब बेटी बता कर पति से लेनी थी हमदर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Earlier she had 3 daughters from her husband, now she had to seek sympathy from her husband by calling them daughters
हिसार। नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से मंगलवार दोपहर को चोरी हुई बच्ची के मामले में पकड़ी गई आरोपी महिला गगनदीप को शहर थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी महिला को दो दिन के रिमांड पर लिया है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि महिला को पहले पति से 3 बेटियां हैं अब वह बेटी बताकर पति से हमदर्दी बटोरना चाहती थी। वहीं पुलिस का दवा कि 7 घंटे में बच्ची और महिला को बरामद करना झूठा साबित हुआ है। महिला के पति ने दावा किया है कि वह खुद बच्ची को लेकर 12 क्वार्टर पुलिस चौकी लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

बटोरना चाहती थी हमदर्दी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के पहले पति से तीन बेटियां है। तलाक के बाद दूसरी शादी करने के बाद पति सुमित से अभी कोई बच्चा नहीं था। पति की अपने और बच्चियों के प्रति हमदर्दी बटोरने के लिए नागरिक अस्पताल से बच्ची चोरी करनी पड़ी। घर जाकर भी अपने बताया कि बेटी का जन्म हुआ है।
विज्ञापन


12 बजे बोली बेटी हुई है
12 क्वार्टर एरिया के रहने वाले सुमित ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। करीब आठ महीने पहले गगनदीप की बहन सपना ने उसकी बहन से रिश्ता करवाया था। उसके बाद शादी कर ली। गगनदीप के पहले पति से तीन बेटियां है। वह दो बेटियाें को अपने साथ लेकर यहां आ गई। मंगलवार दोपहर को 12 बजे पत्नी ने फोन कर कहा कि वह नागरिक अस्पताल में है और मुझे बेटी हुई है। उसको कहां कि क्यों मजाक कर रही हो। फिर दो बार फोन आया, लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण उठाया नहीं। साढ़े तीन बजे घर पहुंचा तो पत्नी गोद में एक बेटी को लिए हुए बैठी थी। जब नवजात शिशु के बारे में पूछ तो उसने खुद की बेटी बताया। शक होने पर नागरिक अस्पताल पहुंचा और वहां के जच्चा-बच्चा वार्ड में पूछताछ की तो पता चला कि इस नाम की महिला को भर्ती ही नहीं किया गया। उसके बाद घर पहुंचा और सात बजे के करीब बच्ची को लेकर 12 क्वार्टर पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी सास को एक जगह बैठा कर चली गई
कांता देवी ने बताया कि मंगलवार को पौते की बहू बोली की नागरिक अस्पताल चलना है। उसके साथ सुबह 10 बजे करीब अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में जहां पर पर्ची कटती है वहां पर बैठा दिया और कहा कि अभी आती हूं। करीब दो घंटे के बाद वह बच्ची को लेकर आई और बोली की बेटी हुई है। उसके बाद घर आ गए।

एसपी ने आमजन से कहा बेहतर क्वालिटी के कैमरे लगाए
प्रसूर्ति वार्ड से बच्ची को उठाकर ले जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने बच्ची को तलाशने के लिए सीआईए, थाना शहर, अनाज मंडी पुलिस चौकी की टीमें बनाई गई। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को अल्प अवधी 12 क्वार्टर एरिया से सकुशल बरामद कर लिया। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि बच्ची को चुराने वाली महिला की पहचान पंजाब के संगरूर स्थित सुंदर बस्ती हाल 12 क्वार्टर वासी गगनदीप उर्फ गंगू के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना शहर हिसार में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को आगामी पूछताछ और वारदात में किसी अन्य आरोपी की भूमिका की जांच करने के लिए अदालत में पेशकर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगवाए। कैमरों को इस प्रकार स्थापित करवाएं कि उनमें गली या सड़क से गुजरने वाले व्यक्तियों के हाव भाव, उनका चेहरा और वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे। कोई भी वारदात होते ही तुरंत डायल 112 पर सूचित करे ताकि समय रहते वारदात को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed