फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dust and humidity caused havoc on the first day of Nautapa.

Hisar News: नौतपा के पहले दिन धूल और उमस ने किया बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dust and humidity caused havoc on the first day of Nautapa.
बढ़ते तापमान के चलते धूप से बचने के लिए लक्ष्मीबाई चौक से साइकिल पर अंगोछा से चेहरे को ढककर जात
हिसार। नौतपा के पहले दिन सोमवार को धूल भरी हवाओं और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं और आसमान में धूल का असर बना रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मई महीने के पहले 15 दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा। इस दौरान तीन बार हुई बारिश से गर्मी के तेवर नरम रहे और लोगों को राहत मिली। हालांकि 16 मई के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हुई और एक सप्ताह के भीतर पारा करीब सात डिग्री तक बढ़ गया। हिसार का तापमान 39 से बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


रविवार और सोमवार को सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मामूली राहत जरूर मिली, लेकिन धूल और उमस ने बुजुर्गों व सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी। अब विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है और जिलेवासियों को 29 मई तक तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी से ही मौसम में बना रहा उतार-चढ़ाव

इस सीजन में मौसम लगातार बदलता रहा। फरवरी और मार्च में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम ने करवट ली, जबकि अप्रैल का पहला पखवाड़ा बारिश के बीच बीता। मई के शुरुआती 15 दिन भी राहतभरे रहे, लेकिन अब नौतपा के साथ गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed