{"_id":"69372bdab65cfe4101002f4e","slug":"dushyant-is-starting-to-consider-himself-a-bigger-leader-than-chhotu-ram-and-devi-lamla-jassi-petwar-hisar-newsl-jassi-hisar-news-c-21-hsr1020-766380-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को छोटूराम-देवीलाल से भी बड़ा नेता समझने लगे हैं दुष्यंत : जस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को छोटूराम-देवीलाल से भी बड़ा नेता समझने लगे हैं दुष्यंत : जस्सी
Tue, 09 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। विधायक जस्सी पेटवाड़। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौंद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत दुष्यंत खुद को चौधरी छोटूराम और ताऊ देवीलाल से भी बड़ा नेता समझने लगे हैं। यह बात नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मीडिया को दिए बयान में कही। पेटवाड़ ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के जुलाना रैली में दिए बयान पर कहा कि जितने वोट जेजेपी को हरियाणा की 89 और 90 सीटों पर मिलकर भी नहीं मिले उससे ज्यादा वोट उकलाना की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार को अकेले देकर जिताया है। उन्होंने तंज कसा कि दुष्यंत जी, सीटें सौदेबाजी से नहीं, जनता के भरोसे से जीती जाती हैं। पेटवाड़ ने कहा कि अगर 2018 में दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी से सौदेबाजी कर कमाई के चक्कर में इनेलो को न तोड़ा होता तो 2019 में हरियाणा में इनेलो की सरकार बननी तय थी।