{"_id":"6a023116a1664abea7052fd2","slug":"due-to-the-strike-garbage-collection-has-been-stopped-for-11-days-public-welfare-work-in-the-municipal-council-has-also-been-stalled-for-five-days-hisar-news-c-21-hsr1020-867642-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हड़ताल के चलते 11 दिन से कचरा उठान बंद, पांच दिन से नगर परिषद में जनहित कार्य भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हड़ताल के चलते 11 दिन से कचरा उठान बंद, पांच दिन से नगर परिषद में जनहित कार्य भी ठप
Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हांसी नगर परिषद कार्यालय में अंदर जाने से रोकते सफाई कर्मचारी।
हांसी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब 14 मई तक जारी रहेगी। हड़ताल के चलते जहां शहर की सफाई व्यवस्था 11 दिनों से ठप है। वहीं अब पांच दिनों नगर परिषद कार्यालय में लोगों के काम रुक गए हैं। सोमवार को भी सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना जारी रखा। साथ ही परिषद के गेट तक ताला जड़ दिया। जिसके चलते पब्लिक डिलिंग के कार्य रुक गए।
पिछले वीरवार यानिकी 7 मई से नगर परिषद कार्यालय में पब्लिक डिलिंग के कार्य बंद है। सोमवार को लगातार 5वें दिन भी कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। जिसके कारण अन्य शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी भी अंदर प्रवेश नहीं कर सके और उन्हें बाहर ही बैठना पड़ा। ताला जड़ने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और अन्य जरूरी कागजी कार्यों के लिए आने वाले आम लोगों को भारी निराशा हाथ लग रही है। वहीं गेट पर ताला लगने के कारण कर्मचारी भी दिनभर कार्यालय के खुलने का इंतजार करते रहते हैं। हालांकि कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारी उनकी हड़ताल को समर्थन दे रहे हैं। इसलिए काम बंद किया हुआ है। कर्मचारियों ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।
हड़ताल के कारण शहर के बाजारों और गलियों से कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। शहर की सड़कों पर अब कचरा ही कचरा नजर आ रहा है। आलम यह है कि कचरे की सड़ांध से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शहर में प्रतिदिन 40 टन कचरा निकलता है। घरों से कचरा उठान व मुख्य मार्गों की सफाई का कार्य ठेकेदारों को दिया हुआ है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में घरों से कचरा उठान का कार्य आठ दिनों से व मुख्य रोड की सफाई का कार्य एक सप्ताह से बंद है। हालांकि शनिवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल और जेसीबी की मदद से कचरा उठाने का प्रयास किया था, लेकिन कर्मचारियों ने जेसीबी के टायरों की हवा निकालकर और मशीनों के आगे खड़े होकर उस कार्रवाई को भी विफल कर दिया था।
विज्ञापन
कर्मचारी बोले वेतन भी नहीं दिया
धरने पर बैठे कर्मचारी रेखा, विकास व अन्य न कहा कि नगर परिषद ने अप्रैल महीने का वेतन नहीं दिया है। हर वर्ष मई महीने के शुरुआत में गेंहू खरीदने के लिए लोन दिया जाता है। वह भी नहीं दिया है।
हड़ताल अब 14 मई तक जारी रहेगी। अभी तक हमारी राज्य यूनियन के साथ सरकार की कोई वार्ता नहीं हुई है। मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। परिषद के अन्य कर्मचारी हमारे समर्थन में है, इसलिए काम नहीं कर रहे।- बलजीत सिंह, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ।