फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the heat, the condition of two farmers sitting on a dharna deteriorated, admitted to the hospital

गर्मी के चलते धरने पर बैठे दो किसानों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to the heat, the condition of two farmers sitting on a dharna deteriorated, admitted to the hospital
गांव बालसमंद में धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : Hisar
बालसमंद/हिसार। फसल खराब होने पर मुआवजे की मांग को लेकर बालसमंद तहसील परिसर में किसानों का धरना व क्रमिक अनशन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। 45.2 डिग्री पारे में धरने पर बैठे किसान कर्ण सिंह महला व रामचंद लांबा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बुधवार को जगदीश माकड़, सुरेंद्र नहरा, केदारनाथ, प्रदीप कालीरामण व बीरसिंह डोभी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता अनिल भादू व बारूराम रूहल ने की। समिति के प्रधान सुरेंद्र आर्य ने कहा कि वीरवार को होने वाले किसान आक्रोश सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पूर्व सरपंच जगदीश लौरा ने कहा कि पूरे क्षेत्र के किसान एकजुट हैं। अगर सरकार अभी भी नहीं चेती तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। धरने को भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकास सीसर व अजीत घनघस धनाना और बारूराम पंघाल ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर ईश्वर नहरा, दलीप नहरा, तेलुराम आर्य, कपूर सिंह आर्य, बलराज बिजला, जयवीर गिल, देवीलाल भांभू, महाबीर बुड़ाखेड़ा, सज्जन चेयरमैन, कैप्टन सूबेसिंह आर्य, बलबीर गोदारा, ईश्वर सीसवाला, ओमप्रकाश सरसाना, बलवंत सरसाना, अनिल गोरछी, दानाराम बालसमंद, विक्रम कासनिया, भूप कादयाना, अशोक चाहर, जसवीर नंबरदार, मानसिंह ग्रेवाल, संदीप धीरणवास, उमेद लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed