फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the effect of western disturbance, night temperature increased by 3.8 degrees.

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3.8 डिग्री तक बढ़ा रात का तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Due to the effect of western disturbance, night temperature increased by 3.8 degrees.
हिसार। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए एक कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के तापमान में 3.8 डिग्री तक सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार यह विक्षोभ शनिवार को आगे निकल जाएगा और रविवार से फिर से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर के प्रदेश के दक्षिणी जिलों में सुबह बादल छाए रहे जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर होने तक दक्षिणी जिलों में भी मौसम साफ हो गया। विक्षोभ के असर से ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में दर्ज की गई। यहां रात का तापमान 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 9.8 डिग्री रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

इस विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में काफी गिरावट आएगी। एक बार फिर से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख करेंगी जिससे ठंड का प्रकोप दोबारा से बढ़ेगा। दिसंबर के पहले पखवाड़े के आखिर तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बीच में एक विक्षोभ सक्रिय होगा जो कमजोर ही रहेगा। ऐसे में दिसंबर के मध्य तक लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed