फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the effect of two western disturbances and Biparjoy storm, there is a possibility of rain in the state till June 21.

Hisar News: दो पश्चिमी विक्षोभ व बिपरजॉय तूफान के प्रभाव से प्रदेश में 21 जून तक बारिश के आसार

Tue, 13 Jun 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Due to the effect of two western disturbances and Biparjoy storm, there is a possibility of rain in the state till June 21.
हिसार। लगातार सक्रिय होने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से प्रदेश में 15 से 21 जून तक बारिश की संभावना रहेगी। इससे तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। उधर गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री, जबकि रात के तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 14 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 14 से 17 जून के दौरान आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। साथ ही कुछ स्थानों पर तेज गति से हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं अरब सागर पर बना चक्रवातीय तूफान बिपरजाॅय 15 जून को गुजरात के कच्छ के आसपास टकराएगा। इसके बाद इस तूफान के कमजोर पड़ने और कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर 18 जून के दौरान राजस्थान पर पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कम दबाव के क्षेत्र के साथ मिलने से 18 से 21 जून के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तेज गति से हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों की संभावना फिर से बन रही है। इसके असर से दिन के तापमान में 10.0 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में अधिकतम तापमान प्रदेश में सर्वाधिक
प्रदेश में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ और शुष्क रहा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सूर्य देव की चमकदार धूप खिली रहने और तपिश की वजह से आमजन को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा। इस दौरान तापमान 40.0 से 43.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश के सभी 22 जिलों में तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सोनीपत में यह 43.5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed