फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to mental stress, the woman hanged herself in Sandalana.

Hisar News: संदलाना में मानसिक तनाव के चलते महिला ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Due to mental stress, the woman hanged herself in Sandalana.
नारनौंद। नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाले गांव संदलाना में बुधवार को विवाहिता रितु (32) ने मानसिक परेशानी के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रितु दो बच्चों की मां थी और काफी समय से मानसिक तनाव में बताई जा रही थी। परिजनों के अनुसार उसका इलाज भी चल रहा था। सूचना मिलते ही खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता कैथल जिले के जखोली निवासी सुरेश ने बताया कि उनकी बेटी रितु का विवाह गांव संदलाना निवासी सुनील के साथ हुआ था। रितु पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और उसका इलाज भी करवाया जा रहा था। खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed