फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DTO action...demolition of roads and boundary walls in illegal colonies

Hisar News: डीटीपी की कार्रवाई...अवैध काॅलोनियों में सड़क और चहारदीवारी की ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
DTO action...demolition of roads and boundary walls in illegal colonies

विज्ञापन
हिसार। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बुधवार को अग्रोहा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गांव चिकनवास के पास विकसित की जा रही कॉलोनियों के सड़क नेटवर्क और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान करीब 5 घंटे तक चला, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विभाग को गांव चिकनवास के पास अवैध कॉलोनी विकसित करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम चिकनवास-ठसका रोड पर मौके पर पहुंची। टीम ने कॉलोनी के दस्तावेज का ब्योरा मांगा लेकिन मौके पर मौजूद लोग लाइसेंस संबंधी कोई रिपोर्ट पेश नहीं कर सके। इसके बाद डीटीपी की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़कों को उखाड़ना शुरू किया। जिला प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएचबीवीएन अग्रोहा के एसडीओ माणिक की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार और विभाग के जेई हरि मोहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपील... अपनी मेहनत की कमाई जोखिम में न डालें : जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपनी मेहनत की कमाई को जोखिम में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्लॉट या मकान खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें। इसके लिए कोई भी व्यक्ति जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकता है। अवैध कॉलोनियां विकसित करना और उनमें निर्माण गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed