फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drunken wife killed her husband by hitting him with a brick, the couple had a fight after drinking alcohol on the night of Holi at the brick kiln in Sarheda

Hisar News: शराब के नशे में पत्नी ने ईंट मारकर पति की कर दी हत्या, सरहेड़ा के ईंट भट्ठे पर होली की रात शराब पीने के बाद दंपती में हुआ था झगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drunken wife killed her husband by hitting him with a brick, the couple had a fight after drinking alcohol on the night of Holi at the brick kiln in Sarheda
बरवाला। सरहेड़ा में होली की रात शिव शंकर ब्रिक्स कंपनी के भट्ठे पर काम करने वाले दंपती के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला ने अपने पति बिहार के नालंदा जिले के गांव हसनपुर निवासी सीताराम (35) की हत्या कर दी। दंपती पिछले लंबे समय से गांव सरहेड़ा के पास ईंट भट्ठे पर बनी झुग्गियों में रहता था। पुलिस ने ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूर बिहार के जिला नालंदा निवासी सरन के बयान पर आरोपी सावित्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरन ने बताया कि 13 मार्च की रात होली के मौके पर मजदूरों की छुट्टी थी। रात में कई मजदूर शराब पीकर होली खेल रहे थे। सीताराम व उसकी पत्नी सावित्री ने भी शराब पी थी। देर रात करीब साढ़े 12 बजे सीताराम की बेटी कल्पना रोते हुए उसके पास आई। उसने बताया कि माता-पिता ने शराब पीकर झगड़ा किया। झगड़े में मां ने पिता के सिर पर ईंट से वार कर दिया। जब वह मौके पर पहुंचा तो सीतारात बेसुध पड़ा था।उसके सिर व मुंह से खून बह रहा था। वहीं, सावित्री के हाथ में ईंट थी और उसके माथे से भी खून निकल रहा था। इस पर उसने भट्ठे के मुंशी संदीप व मालिक प्रदीप कौशिक को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सीताराम को बरवाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed