फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drugs were brought to Hisar from Madhya Pradesh by bus.

Hisar News: मध्यप्रदेश से बस के जरिये हिसार लाए थे नशीला पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Drugs were brought to Hisar from Madhya Pradesh by bus.
हिसार। फतेहाबाद की हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने हिसार के जिंदल पार्क से दो महिलाओं समेत पकड़े चार तस्करों को बुधवार अदालत में पेश किया। आरोपी मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर के गांव पावती निवासी राजू को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि राजस्थान के झुुंझुनूं के सुनील कुमार, उसकी पत्नी ललिता और मध्यप्रदेश के उज्जैन के गांव नयापुरा की रहने वाली कमला बाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से 2 किलो 654 ग्राम अफीम बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मध्यप्रदेश से वे मादक पदार्थ बस के जरिये हिसार लाए थे।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह ने बताया कि निरीक्षक फतेह सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के जिंदल पार्क से राजू, सुनील कुमार उसकी पत्नी ललिता और कमला बाई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मध्यप्रदेश से 1 लाख 20 हजार रुपये में अफीम खरीद कर लाए थे। बस के जरिये शहर पहुंचे। किसी को शक न हो इसके लिए अफीम को महिला के बैग में डाला था। यह नशा शहर में सप्लाई करना था। वह पहले भी नशा सप्लाई कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed