फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drug addiction killed a young man in Hisar

Hisar News: हिसार में नशे ने युवक की जान ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction killed a young man in Hisar
हिसार। शहर के पड़ाव एरिया में रहने वाले विद्याधर (30) उर्फ बंटी सेन की चिट्टे की अधिकता से मौत हो गई। मंगलवार देर रात उसका शव आंबेडकर बस्ती में पड़ा मिला। विद्याधर गुजरात के सूरत में एक सैलून की दुकान पर काम करता था। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में आंबेडकर बस्ती के रहने वाले हनुमान ने बताया कि उसकी बहन जमना देवी के दो बेटे थे। विद्याधर बड़ा बेटा था। बहन जमना देवी दो बच्चों के साथ पड़ाव चौक के पास त्रिकोना पार्क एरिया में किराये के मकान में रह रही थी। उन्होंने बताया कि भांजा बंटी नशे का आदी था। 15 अगस्त को बंटी दोपहर करीब 3 बजे सूरत से घर आया था। 20 मिनट घर पर रुका और निकल गया। बुधवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि बंटी का शव आंबेडकर बस्ती में मिला है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चिट्टे की ओवरडोज दे दी, जिस कारण बंटी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed