फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drop in temperature, possibility of drizzle in South Haryana

Hisar News: तापमान में आई गिरावट, दक्षिण हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Drop in temperature, possibility of drizzle in South Haryana
हिसार। शनिवार को आसमान में बादलों का प्रभाव दिखा। दिन भर बादलों का असर रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को भी इसी तरह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जिसमें रविवार, सोमवार, बुधवार को बादलों का प्रभाव दिखेगा। मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पिछले 15 दिनों में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ चुकी है। 10 नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था जो अब 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट आएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान की गिरावट थमी है। बादलों का प्रभाव होने के कारण न्यूनतम तापमान और ज्यादा नहीं गिर रहा है। मौसम साफ होने के बाद सर्दी की दस्तक बढ़ेगी। जिसके साथ कोहरे की शुरुआत भी होगी।
विज्ञापन




वर्ष 2022 के नवंबर माह के तापमान का रिकॉर्ड
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
20 नवंबर--25.4---9.2
21नवंबर--25.2----8.3
22नवंबर--25.0---8.2
23 नवंबर-25---9.3
24नवंबर-26---9.6
25 नवंबर-25.5--7.1

वर्ष 2023 के नवंबर माह का तापमान
दिनांक -----अधिकतम तापमान ---- न्यूनतम तापमान
20 नवंबर--27.4---10.0
21नवंबर--26.6----11.0
22नवंबर--25.5---11.6
23 नवंबर-26.5---8.9
24नवंबर-26.6--7.2
25 नवंबर-25.2--9.6

अभी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसमें 27 व 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व बादलवाही रहने की संभावना है। बादलों के प्रभाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एमएल खिचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article