{"_id":"698a22e0b4254ea3b5033a98","slug":"dro-post-vacant-registry-work-stalled-for-12-daysdro-post-vacant-registry-work-stalled-for-12-days-hisar-news-c-21-hsr1020-808165-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीआरओ का पद खाली, रजिस्ट्री का कार्य 12 दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीआरओ का पद खाली, रजिस्ट्री का कार्य 12 दिन से ठप
Mon, 09 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
हांसी तहसील में खाली पड़ा रजिस्ट्री कार्यालय। संवाद
हांसी। नए बने हांसी जिले में जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) की नियुक्ति नहीं होने के कारण रजिस्ट्री का कार्य पिछले 12 दिनों से ठप पड़ा है। 16 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को नया जिला घोषित किया था। इसके बाद 9 जनवरी को जिले में उपायुक्त की नियुक्ति हो चुकी है। जिला बाल कल्याण अधिकारी भी तैनात किया गया लेकिन अभी तक डीआरओ का पद खाली है। ऐसे में चलते तहसील में रजिस्ट्री नहीं हो पा रही।
जिला बनने के बाद राजस्व विभाग के पोर्टल पर हांसी जिले का अपडेट हो गया। पोर्टल के अनुसार रजिस्ट्री करने के लिए डीआरओ की लॉग इन आईडी आवश्यक है, लेकिन जिले में अभी डीआरओ नहीं है। पहले हिसार के डीआरओ की लॉग इन आईडी से हांसी में जमीन की रजिस्ट्री हो रही थी, लेकिन अब पोर्टल पर हांसी अलग जिले के रूप में अपडेट होने के बाद यह सुविधा बंद हो गई है। इससे हांसी, नारनौंद और बास में करीब 300 रजिस्ट्री लंबित हैं। तहसील में प्रतिदिन लगभग 35-40 रजिस्ट्री होती हैं और डीआरओ न मिलने पर यह संख्या भविष्य में और बढ़ सकती है।
राजस्व विभाग के अधिकारी बताते हैं कि डीआरओ के पद स्वीकृत होने और नई लॉग इन आईडी बनने के बाद ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार की लॉग इन आईडी बन सकेगी। इसके बाद ही रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से होगा। अधिकारियों ने प्रदेश की वित्तायुक्त के साथ पत्राचार कर डीआरओ की नियुक्ति या हिसार डीआरओ के जरिए हांसी के लिए अस्थायी लॉग इन आईडी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम की अनुमति से तीन रजिस्ट्रीं हुईं
जिला बनने के बाद हांसी में जमीन का कारोबार भी बढ़ गया है। प्रदेश के अन्य जिलों के लोग यहां जमीनी निवेश कर रहे हैं। सोमवार को तीन रजिस्ट्री एसडीएम राजेश खोथ की अनुमति से की गई क्योंकि प्रदेश में तहसीलदार हड़ताल पर हैं। उन्होंने आरसी को रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए।जिला बनने के 55 दिन बाद डीआरओ की नियुक्ति न होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि जमीन के कारोबार में तेजी आई है। प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
::::::::::::
पोर्टल पर हांसी जिला अपडेट हो चुका है। जिसके आधार पर डीआरओ की लॉग इन आईडी से रजिस्ट्री होनी है। लेकिन यहां पर डीआरओ की नियुक्ति नहीं है। इसलिए रजिस्ट्री का कार्य बंद है। इसके लिए हिसार डीआरओ लॉग इन आईडी से ही रजिस्ट्री बनवाने को लेकर पत्राचार कर रहे हैं।- डॉ. अनिल बिढान, तहसीलदार, हांसी।