फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drizzle in eastern, western and southern districts of Haryana due to western disturbance

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के से पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी, आज भी बारिश की संभावना

Wed, 07 Jun 2023 02:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 02:12 AM IST
सार

बुधवार को भी बारिश का असर रहेगा। मगर गुरुवार को यह पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 9 से 15 जून के दौरान भीषण गर्मी का छोटा दौर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Drizzle in eastern, western and southern districts of Haryana due to western disturbance
बारिश। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को हरियाणा के पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी हिस्से के कुछ जिलों में बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश हुई। इस बारिश से गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली, बल्कि उमस को बढ़ा दिया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का बुधवार को भी असर रहेगा। मगर वीरवार को यह पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज हो रही हैं। मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोम का प्रभाव दिखाई दिया।

विज्ञापन

 

सुबह के प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.0 से 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
इस विक्षोभ प्रभाव दो दिनों तक देखने को मिलेगा। 8 जून को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा, जिसकी वजह से एक बार फिर से मरुस्थलीय पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। इस कारण से 9 से 15 जून के दौरान भीषण गर्मी का छोटा दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना बन रही है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री जुलाई में होने की संभावना बन रही है। केरल तट तक मानसून करीब सप्ताह भर की देरी से बुधवार को दस्तक देने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed