फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Driver dismissed, two permanent sanitation workers suspended; 113 given ultimatum to return by tomorrow.

Hisar News: चालक बर्खास्त, दो पक्के सफाईकर्मी निलंबित, 113 को कल तक लाैटने का दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Driver dismissed, two permanent sanitation workers suspended; 113 given ultimatum to return by tomorrow.
मिलगेट एरिया में कचरा उठान काम का विरोध करने पहुंची महिला सफाईकर्मी। 
हिसार। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 34वें दिन प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। हड़ताल में शामिल दो पक्के सफाईकर्मियों विकेंद्र और बलजीत को निलंबित कर दिया गया जबकि एचकेआरएन के तहत कार्यरत चालक प्रमोद की सेवाएं बर्खास्त कर दी गईं।
विज्ञापन


113 पक्के कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 10 सितंबर तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सख्ती के बाद कई कर्मचारी काम पर लौटने लगे हैं। मंगलवार को 14 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए 56 टिप्पर चलाए गए।
विज्ञापन


मिलगेट और सूर्य नगर में कचरा उठान रुकवाने की कोशिश की गई। यहां करीब 15 महिला सफाईकर्मियों ने विरोध जताया। पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में लेने की कोशिश की तो वे मौके से चली गईं। इसके बाद कचरा उठान का काम शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एएसआई को घर से उठाने की धमकी

एक महिला सहायक सफाई निरीक्षक (एएसआई) ने निगम आयुक्त को शिकायत देकर यूनियन के एक सदस्य पर घर से उठा लेने की धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद निगम आयुक्त सी. जयाश्रद्धा ने एफआईआर दर्ज करने के लिए एसपी सिद्धांत जैन को पत्र लिखा है।

जानिए...महिला एएसआई ने शिकायत में क्या बताया

महिला सहायक सफाई निरीक्षक ने आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को कार्यालय आते समय कार्यालय परिसर में दरोगा पवन पाहवा ने उसे रोककर कहा कि वह कर्मचारियों को भड़का रही है और उन्हें ड्यूटी पर आने के लिए क्यों कह रही है। इसके बाद कर्मचारी बलजीत, दरोगा पवन चौहान और उनके साथ आए चार-पांच अन्य व्यक्ति उसके साथ बदतमीजी करने लगे। आरोप है कि बलजीत ने उस पर हाथ उठाते हुए धमकी दी कि अगर उसने कर्मचारियों को फोन कर ड्यूटी पर आने के लिए कहा तो उसे घर से उठवा लेंगे और फिर वह कहीं की नहीं रहेगी। इसके बाद महिला एएसआई ने मामले की जानकारी निगम आयुक्त सी. जयाश्रद्धा को दी।

प्वाइंटों से कचरा उठवाने के लिए दो जेई की टीम बनी

निगम आयुक्त ने जीवीपी प्वाइंट्स और सेकेंडरी प्वाइंट्स से कचरा उठवाने के लिए दो जेई के नेतृत्व में दो टीमें गठित की हैं। अन्य अधिकारी डोर-टू-डोर कचरा उठान की निगरानी करेंगे। वार्ड नंबर 1 से 10 में जेई कुलदीप और वार्ड नंबर 11 से 20 में जेई कुशल टीम का नेतृत्व करेंगे। जेई कुलदीप के साथ सेवादार राकेश, सुमित, अजय, बेलदार मोहित और बिल डिस्ट्रीब्यूटर सुरेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, जेई कुशल के साथ लिपिक राकेश, रमनदीप, अशोक, सुशील और डाटा एंट्री ऑपरेटर लक्ष्मण की ड्यूटी लगाई गई है।

आधे शहर में किया डोर-टू-डोर कचरा उठान

नगर निगम प्रशासन धीरे-धीरे सभी वार्डों में कचरा उठाने के लिए टिप्पर चलाने की तैयारी कर रहा है। निगम अधिकारी रोजाना कवर किए जा रहे वार्डों की संख्या बढ़ा रहे हैं। पहले पांच, फिर 10, इसके बाद 12 और अब 14 वार्डों में टिप्पर चलाए जा रहे हैं। मंगलवार को शहर के करीब आधे हिस्से में डोर-टू-डोर कचरा उठाया गया। प्रत्येक वार्ड में चार टिप्पर भेजे गए। सभी टिप्परों में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा कचरा प्वाइंट्स पर एकत्रित कचरे को जेसीबी और डंपरों की मदद से उठाया जा रहा है।



जो कर्मचारी बार-बार नोटिस देने के बाद भी काम पर नहीं लौट रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। कई कर्मचारी काम पर वापस भी लौट चुके हैं। हम रोजाना शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठवा रहे हैं। डंपिंग प्वाइंट्स से भी कचरा उठाया जा रहा है।

- सी जयाश्रद्धा, आयुक्त, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed