{"_id":"69629ec364672bfa09026844","slug":"drive-carefullythese-black-spots-can-take-away-your-life-in-an-instant-hisar-news-c-21-hsr1020-787842-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जरा संभलकर चलाएं वाहन...ये ब्लैक स्पॉट एक पल में छीन सकते हैं जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जरा संभलकर चलाएं वाहन...ये ब्लैक स्पॉट एक पल में छीन सकते हैं जिंदगी
Sun, 11 Jan 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
हिसार। शहर में यातायात पुलिस वाहन चालकों को जागरुक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। हालांकि, इस अभियान का ज्यादा असर लोगों में देखने को नहीं मिल रहा है। ये ही वजह है कि लोग लगातार सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं और वह अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।
दरअसल, साल की शुरुआत में ही कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इससे साफ है कि वाहन चलाते वक्त थोड़ी सी लापरवाही आपके और दूसरे के लिए भारी पड़ सकती है। ऐसे में यातायात पुलिस की अपील है कि लोग वाहन चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल न करें। वाहन को धीमी गति में चलाएं ताकि, सड़क हादसे होने से बचाई जा सके।
-- -- -- -- -- --
ये हैं शहर के ब्लैक स्पॉट
जींद रोड बाईपास, बरवाला।
मिर्जापुर चौक।
टीसीपी, हिसार कैंट।
मय्यड़।
भानु चौक।
तेजा मार्केट।
ढंढूर पुल।
सिरसा बाईपास।
गीता चौक मोड़।
रायपुर चौक।
-- -- -- -- -- -
वाहन चालकों ने बताए हादसों के कारण
सड़क पर सफेद पट्टी का अभाव।
कोहरे व अंधेरे में ब्रेकर दिखाई न देना।
मानक से अधिक ऊंचे ब्रेकर।
सड़क पर साइन बोर्ड न होना।
सड़क किनारे गीली मिट्टी।
ओवर स्पीडिंग।
-- -- -- -- --
महीनेवार हादसे और मौतें (2025)
महीना
हादसे
मौत
जनवरी
18
20
फरवरी
18
18
मार्च
12
12
अप्रैल
37
40
मई
15
15
जून
22
24
जुलाई
17
18
अगस्त
06
06
सितंबर
16
18
अक्तूबर
14
15
नवंबर
18
20
दिसंबर
22
25
साल 2025 में कुल हादसे : 637
-- -- -- -- -- --
हादसों के प्रमुख कारण
नशे में वाहन चलाना और हेलमेट न पहनना।
जो लोग सड़क हादसे का शिकार हुए है उनमें 70 प्रतिशत दुपहिया वाहन चालक है।
-- -- -- -- -- --
हाल ही में हुए हादसे
10 जनवरी 2025: नरवास कला में बाइक व डंपर की टक्कर, दो गंभीर घायल।
09 जनवरी 2026: रायपुर चौक के पास किन्नू से भरा ट्रक पलटा, चालक-क्लीनर ने कूदकर जान बचाई।
07 जनवरी 2026: सैनिक छावनी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से सेना के जवान की मौत।
25 दिसंबर 2025: सेक्टर-14 गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से राहगीर की मौत।
26 दिसंबर 2025: सिरसा-दिल्ली हाईवे पर गुरु रविदास भवन के सामने पंजाब रोडवेज बस व बजरी से भरे ट्राले की टक्कर, करीब 12 यात्री घायल।
-- -- -- -- -- --
2025 में इतने चालान
पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि साल 2025 में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले 70,219 वाहन चालकों के चालान किए गए। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पुलिस चला रही जागरूकता अभियान
एएसआई पवन कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से 1 जनवरी से 31 मई तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वाहन चालकों से धुंध के मौसम में गति कम रखने, रिफ्लेक्टर टेप लगाने और पीली लाइटों का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने का आग्रह किया गया है।
-- -- -- -- -- --
चालान से बचने के लिए नहीं, अपनी जान बचाने के लिए पहनें हेलमेट
इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन चालकों में यह धारणा है कि ईवी पर चालान नहीं होगा, इसलिए हेलमेट पहनना जरूरी नहीं। लेकिन हेलमेट चालान से नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए जरूरी है।
- निखिल मोर, डीआरएम, मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड ट्रांसपोर्ट।