फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dreams take flight, Hansi's Manpreet Singh selected in IIS

Hisar News: सपनों को मिली उड़ान, हांसी के मनप्रीत सिंह का आईआईएस में चयन

Thu, 07 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 07 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dreams take flight, Hansi's Manpreet Singh selected in IIS
हांसी मनप्रीत सिंह। स्वयं - फोटो : नैमिषारण्य में बाढ़ का नजारा।

विज्ञापन
हांसी। हरियाणा सरकार में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत मूल रूप से हांसी के हनुमान कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह का चयन यूपीएससी भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) में हुआ है। यह परिणाम मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से घोषित किया गया।
मनप्रीत ने एमए मास कम्युनिकेशन व एमफिल मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा से चार वर्ष से पीएचडी भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में भारतीय सूचना सेवा की के लिए आवेदन किया था। जिसका साक्षात्कार इसी वर्ष 22 जुलाई को दिल्ली में हुआ। जिसमें देशभर से आए 108 युवाओं में से 19 का चयन हुआ है। मनप्रीत इनमें से एक हैं। इस सेवा में उनकी मंत्रालय के प्रवक्ता, सेंसर बोर्ड, ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, एंबेसी में ड्यूटी बतौर प्रवक्ता, पीआईबी आदि विभागों में पोस्टिंग होती है। मनप्रीत सिंह वर्तमान में पिछले डेढ़ वर्ष से बतौर सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (एआईपीआरओ) झज्जर जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वह एक सामान्य किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता मोहन लाल छोटे किसान हैं और माता कविता देवी गृहिणी हैं। मनप्रीत सिंह की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों में रहते हुए भी बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। इससे पूर्व करीब पांच वर्ष तक विभिन्न संस्थानों में पत्रकारिता कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ व चाचा से मिली प्रेरणा

चाचा सुरेंद्र सिंह इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी हैं और ताऊ निरंजन सिंह इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) में बड़े अधिकारी रहे हैं। मनप्रीत ने बताया कि चाचा व ताऊ से हमेशा भारत सरकार की नौकरी हासिल करने की प्रेरणा मिलती थी।

यह सिर्फ मेरी नहीं, मेरे माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और उन सभी का सपना था जिन्होंने मुझ पर विश्वास रखा। मेरा यह मानना है कि जीवन में निरंतर हमें मंजिल की फिक्र किए बगैर मेहनत करनी चाहिए। आईआईएस में चयन मेरे लिए सिर्फ कॅरिअर की उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का बेहतरीन अवसर है। - मनप्रीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed