फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   draw for jila parsad and chairman

चेयरमैन सहित छह पार्षदों के वार्ड महिला आरक्षित हुए, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
draw for jila parsad  and chairman
हिसार। जिला परिषद के छह पार्षद इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, क्योंकि चेयरमैन सहित छह पार्षदों के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। मंगलवार को उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण का ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ के उपरांत सभी वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला परिषद के 14 वार्ड आरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में आरक्षण ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी की गई। 4 वर्षीय जुड़वा बहन निहारिका और आराध्या ने ड्रॉ की पर्चियां निकालीं। सभी 30 वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। महिलाओं के लिए आरक्षित 14 वार्ड में तीन वार्ड अनुसूचित वर्ग, एक वार्ड पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए रखा गया है। वहीं दस वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह, एसीयूटी पकंज, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वार्ड-10, 14 व 11 अनुसूचित जाति की महिला के लिए, वार्ड-8, 16, 7 व 21 अनुसूचित जाति (महिला के अलावा) वार्ड-27 पिछड़ी जाति की महिला, वार्ड-19 पिछड़ी जाति (महिला के अलावा) आरक्षित किए गए हैं। वहीं, वार्ड- 2, 4, 6, 12, 15, 18, 20, 23, 25 व 29 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि वार्ड-1, 3, 5, 9, 13, 17, 22, 24, 26, 28 व 30 (महिला के अलावा) आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन भी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
जिला परिषद के चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा, पार्षद कृष्ण सातरोड़, राजेश बगला, रमेश श्योराण, रामप्रसाद गढ़वाल के वार्ड इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। ऐसे में वे अब अपने वार्ड में चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वहीं, जिला परिषद की उपप्रधान मीना शर्मा पाबड़ा का वार्ड फिर से महिला के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में उनको चुनाव लड़ने में फायदा होगा।
नगर पालिका बनने के बाद बदले वार्डों के गांव
इस बार जिले में बास, सिसाय नई नगर पालिका बनी थी। जिस कारण छह पंचायतें शामिल की गई हैं। जिला परिषद के वार्डों से इन छह पंचायतों की संख्या को घटाया गया है। इन पंचायतों को हटाने के बाद वार्ड बंदी की गई थी। जिस कारण सभी 30 वार्ड के एरिया में बदलाव हुआ है। वार्ड के नंबरों में भी बदलाव आया है।
पिछली बार जीती थी 12 महिलाएं...
जिला परिषद के चुनाव वर्ष जनवरी 2016 में हुए थे, जिसमें 12 महिलाएं जीतकर पहुंची थी। ब्रह्मदेव स्याहड़वा को चेयरमैन चुना गया था। 23 फरवरी 2021 जिला परिषद का कार्यकाल समाप्त होने पर सीईओ ने कार्यभार संभाला था।

खंड बरवाला का आरक्षण ड्रॉ आज
हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम-1994 के नियम 5(1) के तहत खंड बरवाला के अंतर्गत आने वाली पंचायती राज संस्थाओं का ड्रॉ 30 जून को सुबह 11 बजे पंचायत समिति कार्यालय बरवाला में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed