{"_id":"68e5602ae7678f6d970faea5","slug":"dr-subhash-chandra-the-chief-patron-of-agroha-dham-and-former-member-of-the-rajya-sabha-said-that-a-building-of-agroha-dham-will-be-constructed-at-every-pilgrimage-site-across-the-country-hisar-news-c-21-hsr1020-725578-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा धाम के मुख्य संरक्षक व राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा बोले-देशभर में हर तीर्थ स्थल पर होगा अग्रोहा धाम के भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा धाम के मुख्य संरक्षक व राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा बोले-देशभर में हर तीर्थ स्थल पर होगा अग्रोहा धाम के भवन का निर्माण
विज्ञापन
अग्रोहा धाम के वार्षिक मेेले में डॉ. सुभाष चंद्रा और बजरंग गर्ग बातचीत करते हुए।
अग्रोहा-हिसार। शरद पूर्णिमा के मौके पर अग्रोहा धाम में आयोजित वार्षिक मेले में मंगलवार को धाम के मुख्य संरक्षक व राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. सुभाष चन्द्रा ने कहा कि देशभर में अग्रोहा धाम इकाइयों का विस्तार किया जाएगा। देश के हर तीर्थ स्थल पर अग्रोहा धाम के भवन का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली में अग्रोहा धाम बावड़ी का पुनरोद्धार व सुंदरीकरण किया जाएगा।
चंद्रा ने कहा कि अग्रोहा धाम की विश्व स्तर पर पहचान है। धाम परिसर में 30 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम व म्यूजियम का काम भी जल्द पूरा होवा। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छतीसगढ़ सहित 8 राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता महालक्ष्मी के दर्शन किए।
विचारों और भावनाओं का संगम:सावित्री
हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि मेले में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है। अग्रवाल समाज ही नहीं पूरी छत्तीस बिरादरी के लोग महालक्ष्मी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। यही हमारी एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ये मेला नहीं बल्कि विचारों और भावनाओं का संगम है। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से अग्रोहा धाम का सुंदरीकरण हो रहा है। ऑडिटोरियम व म्यूजियम समाज बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सहायता कोष गठित करेंगे: गर्ग
अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि देश भर में वैश्य समाज के हर व्यक्ति को अग्रोहा धाम से जोड़ा जाएगा। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों के अनुसार समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को ऊंचा उठाने के लिए सहायता कोष का गठन किया जाएगा। महर्षि कुमार स्वामी ने कहा कि सच्चाई की राह पर चलने वालों पर माता लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। ख्यातनाम गायक कन्हैया मित्तल ने माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का गुणगान किया।
-- -- -
कन्हैया मित्तल के विवादित बोल- दुनिया 9 दिन दुर्गा-दुर्गा- करती है, नवरात्र खत्म होते ही मुर्गा-मुर्गा
भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजनों की प्रस्तुति के दौरान नवरात्र पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया 9 दिन दुर्गा-दुर्गा करती है। जैसे ही नवरात्र खत्म होते हैं तो मुर्गा-मुर्गा करती है। नॉनवेज खाने को तैयार रहती है। मगर अग्रवंशियों का नियम है न नवरात्र में न आगे-पीछे। हम सब सात्विक भोजन करते हैं। खुद भी करते हैं भगवान को भी कराते हैं। मित्तल ने कहा हम पहले क्षत्रिय थे। महाराजा अग्रसेन को ऋषियों ने यह संकल्प दिया कि यज्ञ सफल करना है तो घोड़े की बलि देनी पड़ेगी, यह क्षत्रियों की प्रथा है। महाराजा अग्रसेन ने कहा मेरे कुल को बढ़ाने के लिए किसी की बलि देनी पड़े तो मैं ऐसा होने नहीं दूंगा। ऋषियों ने कहा अगर बलि नहीं दोगे तो क्षत्रिय नहीं कहलाओगे तो वे बोले इसका विधान बताओ तो उन्होंने कहा कि आपको वैश्य बनना पड़ेगा।