फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Double happiness... Boxer daughter Sweety and hockey all-rounder Sanjay are now Arjun Awardees

Hisar News: दोहरी खुशी... बाॅक्सर बिटिया स्वीटी और हाॅकी के हरफनमाैला संजय अब अर्जुन अवाॅर्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Double happiness... Boxer daughter Sweety and hockey all-rounder Sanjay are now Arjun Awardees
हिसार। नए साल के दूसरे दिन जिलेवासियों को दोहरी खुशी की सौगात मिली। हिसार की बॉक्सर बेटी स्वीटी बूरा और कालीरावणा के हॉकी खिलाड़ी संजय को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा से हर खेल प्रेमी का चेहरा खिल उठा। परिजन खुशी से उछल पड़े और साथी खिलाड़ियों, कोच व प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने मिठाई बांट कर जश्न का माहौल कर दिया। वुमन बॉक्सिंग में वर्ल्ड रैंकिंग एक पर काबिज स्वीटी ने कहा कि आज मम्मी- पापा से बात हुई है। वह काफी खुश थे, मुझे चूरमा खिलाने के लिए बुला रहे हैं। मैंने मां से कहा, अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद आपके हाथ का चूरमा खाने जल्द आऊंगी। उन्होंने कहा,कोई भी पुरस्कार खिलाड़ी को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरणा देता है। एक खिलाड़ी को मिला पुरस्कार हजारों नवोदित खिलाड़ियों के लिए भी लक्ष्य बनता है। अमर उजाला से बातचीत में स्वीटी ने कहा कि मैं अपने लक्ष्य को साधने में जुटी हूं। वर्ष 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाऊंगी। ये मेरा वादा है। इसके बाद एशियन चैंपियनशिप के लिए भी तैयार हूं।
विज्ञापन

अपने खेल को और बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य
संजय कालीरावणा ने माता-पिता को फोन कर कहा कि फरवरी में घर आऊंगा। इस बार 50 हॉकी लेकर आऊंगा, जो खिलाड़ियों को वितरित करूंगा। फिलहाल हॉकी लीग के मैचों के जरिए अपने खेल को और बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य। हॉकी को खिलाड़ियों के बीच लेकर जाएंगे। संजय ने कहा, ओलंपिक में एक बार फिर हम अच्छी शुरुआत कर चुके हैं। कांस्य पदक जीते और इस बार लक्ष्य पदक का रंग बदलना है। ओलंपिक से पहले एशियन गेम्स और काॅमनवेल्थ के लिए भी तैयारी करेंगे। उधर, गांव में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों में खुशी का माहौल छा गया। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि आज फोन किया तो बधाई देने के बाद उसने मैच की बातें बताना शुरू कर दिया। मैंने सलाह दी कि डिफेंस में रहो, किसी तरह की चोट मत खाना। खिलाड़ियों ने हॉकी मैच खेलकर बधाई दी। मैच के फोटो-वीडियो भी उन्हें भेजे। संजय ने भी व्हाटसएप पर खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


-------
संजय की उपलब्धियां
- वर्ष 2018 में यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता
- वर्ष 2021 में जूनियर वर्ल्ड कप खेला।
- 2023 में एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक
- वर्ष 2024 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
---
स्वीटी बूरा की बड़ी उपलब्धियां

- यूथ बॉक्सिंग ट्रेनिंग कंपीटिशन 2011 में गोल्ड मेडल।

- 2014 में एआईबीए वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया में सिल्वर मेडल।
- 13 जून 2018 में रूस में उमाखानोव मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल।

- 2021 में एशिया चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- 2023 में महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed