फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Door to door garbage collection resumes after 12 days, but stops again for two days from 14

Hisar News: 12 दिन के बाद डोर टू डोर कचरा कलेक्शन फिर से चालू, लेकिन 14 से दो दिन के लिए फिर से बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection resumes after 12 days, but stops again for two days from 14
हांसी। शहर में बीते दस दिनों से बंद पड़ी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को फिर से चालू किया गया, लेकिन वीरवार से दो दिन की हड़ताल के चलते डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य बंद रहेगी। हड़ताल के चलते शहर के पुराने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

समाधा डंपिंग स्टेशन पर कचरा डालने पर लगी रोक के चलते बीते 12 दिन से शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सुविधा बंद थी। परिषद का कहना है कि टिप्पर नए डंपिंग स्टेशन पर नहीं जा सकते। इसलिए यह सुविधा बंद है लेकिन परिषद ने इसके लिए योजना बनाई है। परिषद द्वारा कचरे को सफाई ठेकेदारों के प्लॉट में एकत्रित करवाया जाएगा। वहां से इसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कचरे को उठवा कर नए डंपिंग स्टेशन में डलवाया जाएगा। इस योजना के साथ परिषद द्वारा बुधवार को टिप्पर चलवाए गए, लेकिन अब दो दिन के लिए फिर से टिप्पर बंद रहेंगे। कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते टिप्पर को नहीं चलाया जाएगा। क्योंकि 27 टिप्पर में से 19 टिप्पर को परिषद के सफाई कर्मचारी चला रहे हैं। बाकी आठ चालक हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत लिए गए हैं। ऐसे में दो दिन के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बंद रहेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारी कल से दो दिन की हड़ताल पर

प्रदेश के कर्मचारी 14 व 15 दिसंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल का उद्देश्य छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौते को लागू करवाने, नो वर्क नो पे के खिलाफ और 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान कराने का होगा। कर्मचारी संघ के नेता विकास चंदा ने कहा कि सफाई का लगभग काम घर-घर से कूड़ा उठाने कूड़े को ठोस कचरा निस्तारण प्लांट पर ले जाने का काम व सीवर का काम भी सरकार ने ठेकेदारों के हवाले कर दिया है। ठेकेदार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में फेल है। पूरे हरियाणा में म्युनिसिपेलिटी में सफाई अभियान व ठेकेदारी के नाम पर लूट हो रही है। चंदा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए जल सेवा एवं अग्नि शमन सेवाओं को सुचारू रूप से चालू रखने की बात कही। अन्य सभी 60 नगर पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन व तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के कर्मचारियों को भी रोकेंगे काम करने से
कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि ठेकेदार के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों को भी वह काम न करने के लिए अपील करेंगे। अगर उन्होंने साथ दिया तो दो दिन के लिए पूरे शहर में सफाई नहीं होगी। अन्यथा जहां ठेकेदार द्वारा सफाई कि जाती है वहां हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।

इन वार्डों में काम करते हैं परिषद के सफाई कर्मचारी
बता दें कि शहर को चार जोन में बांट कर सफाई के लिए दो फर्मों को टेंडर दिया हुआ है। परिषद के सफाई कर्मचारी वार्ड तीन से लेकर वार्ड दस में सफाई कार्य करते हैं। अन्य में ठेकेदार द्वारा कार्य करवाया जाता है।



---------------------------------------------------------------
शहर में टिप्पर को फिर से चलवाया गया है। इन कचरे को एकत्रित करके ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से नए डंपिंग स्टेशन में डलवाएंगे।- संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed