{"_id":"6a5283e5310d8c6939068b2c","slug":"dont-wait-for-the-last-date-get-your-sir-done-today-hisar-news-c-21-hsr1020-908594-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंतिम तिथि का न करें इंतजार, आज ही करवाएं एसआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंतिम तिथि का न करें इंतजार, आज ही करवाएं एसआईआर
विज्ञापन
हांसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को हांसी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाने, उनकी जांच करने एवं एकत्रित करने का कार्य करेंगे।
एसडीएम ने विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गणना प्रपत्र जमा करने के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई का इंतजार न करें। बल्कि 12 जुलाई को अपने-अपने मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अपना गणना प्रपत्र भरें और आवश्यक दस्तावेजों सहित बीएलओ के पास जमा करवाएं। इससे पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूरा किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत हांसी विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर एवं निर्वाचन विभाग की टीम पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक लगभग 80 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य भी निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा करने के लिए अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है। यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र भरने या आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो वह अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकता है।