{"_id":"67af9694c011e9a52b00f1c7","slug":"dont-panic-stay-relaxed-this-is-only-an-exam-cbse-10th-12th-exams-start-from-today-hisar-news-c-21-hsr1020-566117-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घबराएं नहीं, रिलेक्स रहें... यह केवल एक परीक्षा है, सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घबराएं नहीं, रिलेक्स रहें... यह केवल एक परीक्षा है, सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए जिले भर में 12917 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 10वीं के अंग्रेजी और 12वीं के उद्यमिता विषय की परीक्षा होगी। 12वीं की परीक्षा के लिए 5,533 और 10वीं के लिए 7,384 परीक्षार्थी पंजीकृत है। 12वीं का अंतिम पेपर 4 अप्रैल को है, जबकि 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन के पेपर के 10 वीं की परीक्षा खत्म हो जाएंगी।
परीक्षाओं के बेहतर संचालन व नकल पर रोक के लिए सभी केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पहली बार ट्रेंड शिक्षकों की ऐसी टीम तैयार की गई है जो सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने में सक्षम होगी। इनकी ड्यूटी भी सीबीएसई की ओर से परीक्षा केंद्रों में लगाई गई हैं। हर परीक्षार्थी को संबंधित स्कूल की वर्दी में 10 बजे तक हर हाल में परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। विद्यार्थी को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। काउंसलर्स का कहना है कि परीक्षा देते समय आत्मविश्वास रखें। घबराएं नहीं, रिलेक्स रहें क्योंकि यह केवल एक परीक्षा है।
आंकड़ों पर नजर
5533
12वीं के परीक्षार्थी
7384
10वीं के परीक्षार्थी
20
केंद्र बनाए गए जिले भर में
सीटीसीएम एप पर अपलोड होगी परीक्षा से संबंधित हर गतिविधि
सीबीएसई की ओर से सीटीसीएम एप तैयार किया गया है, जिसमें परीक्षा से संबंधित तमाम जानकारियों को अपलोड किया जाएगा। ताकि आलाधिकारी एक क्लिक पर किसी भी परीक्षा केंद्र की डिटेल देख सकें। खास बात है कि हर परीक्षा केंद्र में पेपर खुलने व बंद करने की गतिविधि की वीडियो को भी एप में अपलोड करना होगा। ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
ध्यान रखने योग्य बातें
- नियमित परीक्षार्थी को स्कूल की वर्दी के साथ ही एंट्री मिलेगी।
- एडमिट कार्ड व स्कूल से जारी पहचान पत्र साथ लाना होगा ।
- स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- पैन, पैंसिल शार्पनर व अन्य सामग्री पारदर्शी पाउच में ले जानी होगी। पानी की बोतल भी पारदर्शी होनी चाहिए।
-- -- --
क्या करें
- दिमाग को शांत रखने के लिए लंबी-लंबी सांस लें।
- कड़ी मेहनत करें और प्रश्नपत्र हल करने के लिए बेहतर रणनीति बनाएं।
- अपने में आत्मविश्वास रखें, किसी दूसरे से अपनी तुलना न करें।
- रिलेक्स रहें, यह केवल एक परीक्षा है, इस बात का ध्यान रखें।
- किताब बंद करके महत्वपूर्ण बिंदुओं को याद करें।
-- -- -
कैसा हो खान-पान
- संतुलित व हल्का स्वस्थ भोजन लें।
- खाने का समय फिक्स करें, बार-बार न खाएं।
- जंक फूड से दूरी बनाएं, भूख लगे तो नट्स ले सकते हैं।
- कैफीन से बचें, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक से बचें, पानी पीते रहें।
- परीक्षा देने से पहले हल्का खाना खाकर जाएं, रात में भी उचित भोजन खाएं।
-- -
पेपर हल करते समय ध्यान देने योग्य बातें
- शीट मिल जाए तो उसे ध्यान से पढ़कर तुरंत भर दें।
- प्रश्न पत्र को गौर से देखिए और निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें।
- टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें, हर सेक्शन के लिए बराबर टाइम में बांट लें।
- 180 मिनट के पेपर के बजाए उसे 160 मिनट में पूरा करने की कोशिश करें।
- तीन घंटे के पेपर में 15 मिनट के दिए जा रहे कूल ऑफ समय में पहले पेपर को पूरा पढ़ें।
- अगर किसी सवाल में उलझ गए हों तो उसे छोड़ दें।
- मुश्किल सवालों पर वक्त बर्बाद न करें। पहले आसान सवालों को ही हल करें
-- -- -- -- -- -
सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। दोनों परीक्षाओं में 12, 917 विद्यार्थी बैठेंगे। 10वीं के 7,384 व 12वीं कक्षा के साढ़े 5,533 परीक्षार्थी पंजीकृत है। - नीरू भाटिया, जिला को-ओर्डिनेटर, सीबीएसई, हिसार।